IND Vs AUS: गायकवाड़ के शतक पर भारी पड़ी मैक्सवेल की सेंचुरी, ऑस्ट्रेलिया ने जीती हारी हुई बाजी, सीरीज हार के खतरे को भी टाला

India Vs Australia 3rd T20: ग्लेन मैक्सवेल ने 48 गेंदों में नाबाद 104 रनों की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को हारी हुई बाजी जिता दी. कंगारुओं ने अंतिम गेंद पर 223 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा किया.

एबीपी लाइवLast Updated: 28 Nov 2023 10:49 PM

बैकग्राउंड

India Vs Australia 3rd T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले दो टी20 जीत...More

IND vs AUS 3rd T20 Full Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से जीता तीसरा टी20

गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 में ग्लेन मैक्सवेल ने कमाल कर दिया. मैक्सवेल ने सिर्फ 48 गेंदों में 8 चौके और 8 छक्के लगाकर ऑस्ट्रेलिया को हारी हुई बाजी जिता दी. कंगारुओं को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 43 रन बनाने थे. इसके बाद 19वें ओवर में 20 रन आए, फिर ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए 23 रन बनाने थे. प्रसिद्ध कृष्णा के हाथ में गेंद थी. हालांकि, मैक्सवेल ने नामुमकिन को मुमकिन कर दिया. ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम गेंद पर 223 रनों के लक्ष्य को हासिल किया. इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज अब 2-1 पर आ गई है.