IND vs AUS 1st Test Day 2 Stumps: भारत के नाम रहा दूसरा दिन, यशस्वी और राहुल ने कंगारुओं के हौसले किए पस्त

IND vs AUS 1st Test Day 2 Stumps: दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. भारतीय टीम अब 218 रन आगे है. ऐसे में टीम इंडिया की जीत लगभग पक्की है.

एबीपी लाइवLast Updated: 23 Nov 2024 03:29 PM

बैकग्राउंड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट पर्थ में खेला जा रहा है. मुकाबले में अब तक दोनों ही टीमें फ्लॉप दिखाई दी हैं. पहले टीम इंडिया...More

IND vs AUS 1st Test Day 2 Full Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट का दूसरा दिन खत्म हो गया है. भारतीय टीम ने दूसरी पारी में बिना किसी विकेट के 172 रन बना लिए हैं. वहीं टीम इंडिया की कुल बढ़त 218 रनों की हो गई है. दूसरे दिन स्टम्प्स के समय यशस्वी जायसवाल 90 और केएल राहुल 62 रनों पर नाबाद लौटे. जायसवाल ने अपनी पारी में 7 चौके और दो छक्के लगाए. वहीं राहुल के बल्ले से 4 चौके निकले. यह कहना गलत नहीं होगा कि इस टेस्ट में भारत की जीत अब लगभग पक्की है.