IND vs AFG Test Highlights: पहले दिन का खेल खत्म, केएल राहुल और शुभमन गिल ने जड़ा शतक; टीम इंडिया का स्कोर 368/3
India vs Afghanistan Test Highlights: भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट में पहले दिन का खेल खत्म हो गया है. शुभमन गिल 103 और ऋषभ पंत 50 रनों पर नाबाद लौटे.
शिवमLast Updated: 06 Jun 2026 04:53 PM

बैकग्राउंड
भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट में पहले दिन का खेल खत्म हो गया है. शुभमन गिल 103 और ऋषभ पंत 50 रनों पर...More
भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट में पहले दिन का खेल खत्म हो गया है. शुभमन गिल 103 और ऋषभ पंत 50 रनों पर नाबाद लौटे. दोनों के बीच 148 गेंद में 121 रनों की साझेदारी हो चुकी है. इससे पहले केएल राहुल 100 रन बनाकर आउट हुए. वहीं साई सुदर्शन 81 रन बनाकर आउट हुए.मुल्लांपुर टेस्ट में पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 368 रन बना लिए हैं और उसके 3 विकेट गिर चुके हैं. पहले दिन स्टंप्स तक शुभमन गिल और ऋषभ पंत क्रीज पर सेट होकर डटे हुए हैं. गिल ने अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक पूरा कर लिया है. उनके अलावा पहले दिन केएल राहुल ने भी सेंचुरी पूरी की.भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया था. मुल्लांपुर के मैदान पर पहली बार कोई टेस्ट मैच खेला जा रहा है. यशस्वी जायसवाल जल्दी और हो गए, जिन्होंने 24 रन बनाए, लेकिन केएल राहुल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत बहुत बड़े स्कोर की नींव रख चुके हैं.
India vs Afghanistan Live Score: टीम इंडिया का स्कोर 358/3
भारत का स्कोर तीन विकेट पर 358 रन हो गया है. कप्तान शुभमन गिल ने शतक जड़ दिया है. वह 138 गेंद में 100 रनों पर हैं. वह 11 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं. ऋषभ पंत 63 गेंद में 43 रन पर हैं. वह एक चौका और तीन सिक्स लगा चुके हैं. दोनों के बीच 136 गेंद में 111 रनों की साझेदारी हो चुकी है.