हरारेः  टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी 34 साल की उम्र में भी कई युवा खिलाड़ियों से ज्यादा फिट दिखते हैं. विकेट के पीछे धोनी जो फूर्ती दिखाते हैं उससे कहीं तेज वो विकेट के आगे दिखते हैं. 

खुद को फिट रखने के लिए धोनी हर संभव प्रयास करते हैं. धोनी का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. धोनी के एक वर्कआउट वीडियो को बीसीसीआई ने ट्वीट किया जिसे देखते ही देखते कई लोगों ने लाइक और रीट्विट करना शुरु कर दिया. 

इस वीडियो में धोनी जिम में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं. धोनी इस वीडियो में अपने चेस्ट, कंधो और बाजुओं पर मेहनत करते दिख रहे हैं. 

टीम इंडिया बुधवार को सीरीज का अंतिम मैच खेलने मैदान पर उतरेगी जहां उसकी कोशिश क्लीन स्वीप करने की होगी.