स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल का नाम खूब चर्चा में है. कयास लगाए जा रहे हैं कि वो टेस्ट टीम में साई सुदर्शन की जगह एक बेहतर विकल्प बनकर उभरे हैं. पहले उन्होंने नंबर-3 पर खेलते हुए श्रीलंका XI के खिलाफ वॉर्मअप मैच में नाबाद 142 रन बना डाले और फिर पहले टेस्ट में 167 रनों की ऐतिहासिक शतकीय पारी खेली. बेशक पडिक्कल नंबर-3 के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं, लेकिन इस बार उनके चर्चा में रहने का विषय आंकड़े नहीं बल्कि गर्लफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप है.

Continues below advertisement

देवदत्त पडिक्कल का नाम रियांजाली नानजप्पा के साथ जोड़ा जा रहा है. सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरों ने धूम मचाई हुई है. दावा किया जा रहा है कि दोनों सोशल मीडिया पर खूब बातचीत कर रहे हैं और उन्होंने IPL के समय ही एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था. हालांकि एबीपी लाइव इन दावों की पुष्टि नहीं करता है क्योंकि देवदत्त पडिक्कल ने खुद रिलेशनशिप को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है.

यह भी पढ़ें: देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए

Continues below advertisement

यह भी दावा सामने आया है कि रियांजाली गॉल में खेले जा रहे भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट मैच में पडिक्कल को चीयर करने पहुंची थीं. मगर दोनों में से अब तक किसी ने भी रिलेशनशिप की अफवाहों को लेकर खुलकर बात नहीं की है. 

यह पहली बार नहीं है जब देवदत्त पडिक्कल का नाम रियांजली नानजप्पा के साथ जोड़ा गया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने कुछ महीने पहले ही IPL 2026 का खिताब जीता है. RCB की उस यादगार जीत के बाद भी पडिक्कल की एक लड़की के साथ तस्वीर खूब वायरल हुई थी.

पडिक्कल के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अपनी पहली 3 टेस्ट पारियों में सिर्फ 90 रन बनाए थे. श्रीलंका टेस्ट सीरीज ने कहीं ना कहीं उनकी किस्मत बदलने का काम किया है. उन्हें साई सुदर्शन के चोटिल होने के बाद नंबर-3 पर मौका मिला था. उन्होंने गॉल टेस्ट की पहली पारी में 167 रन बना डाले और दूसरी पारी में आऊर होने से पहले भी 44 रन बना चुके थे.

यह भी पढ़ें:

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा