क्राइस्टचर्च: कनाडा और जिंबाब्वे ने शानदार प्रर्दशन करते हुए आईसीसी अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्डकप के प्लेट सेमीफाइनल में जगह बना ली है. कनाडा और जिंबाब्वे ने अलग-अलग मुकाबलों में पपुआ न्यू गिनी और नामीबिया के खिलाफ आसान जीत दर्ज की.

पहले मुकबाले में कनाडा ने ऑलराउंडर आकाश गिल (120) की शानदार शतकीय पारी के दमपर पपुआ न्यू गिनी को 80 से हराया. आकाश आईसीसी अंडर 19 वर्ल्डकप में शतक जड़ने वाले कनाडा के पहले बल्लेबाज भी बने. गिल टूर्नामेंट के 12वें सीजन में शतक जड़ने वाले 13वें खिलाड़ी बने.

आकाश अपनी पारी में 12 चौके और दो छक्के जड़े. इससे पहले कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 265 रन बनाए थे.

वहीं दूसरे मुकाबले में वेस्ली मादेवेरे ने 11 रन पर दो विकेट चटकाने के बाद 47 रन की पारी खेली जिससे जिंबाब्वे ने नामीबिया को सात विकेट से शिकस्त दी.