ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में शतकों के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है. स्मिथ ने एशेज सीरीज के चौथे मुकाबले की पहली पारी में टेस्ट क्रिकेट में अपना 26वां शतक जड़ा है. एशेज सीरीज में स्मिथ का यह तीसरा शतक है.

स्मिथ साउथ अफ्रीका के खिलाफ बॉल टेम्परिंग मामले में एक साल बैन के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं.

स्मिथ ने अपना 26वां शतक 67वें मैच में पूरा किया है. वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली के इस फॉर्मेट में 25 शतक दर्ज हैं.

स्मिथ ने क्रिकेट के इस फॉर्मेट में 63.24 की औसत से रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में स्मिथ अबतक कुल 6577 रन बना चुके हैं जबकि इस फॉर्मेट में उन्होंने 25 बार 50 या इससे अधिक रनों की पारी खेली है.

वहीं टेस्ट क्रिकेट में रन को छोड़ दें तो विराट कोहली हर मामले में स्मिथ से पीछे हैं. इस फॉर्मेट में शतकों की बात करें तो विराट कोहली के कुल 25 शतक हैं. कोहली अबतक कुल 79 टेस्ट मैच के खेल चुके हैं. जिसमें उन्होंने 53.14 की औसत से 6749 बनाए हैं.

शतक के अलावा कोहली इस फॉर्मेट में 22 बार ही 50 या इससे अधिक रन बनाने में कामयाब हुए हैं.

आपको बता दें कि इस साल कप्तान विराट कोहली कुल तीन टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला है. इन तीन मैचों में कोहली ने 31.8 की औसत से 159 रन बनाए हैं. इन तीन मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ दो अर्द्धशतक निकला है जबकि उनका सार्वधिक स्कोर 76 रनों का है.