शुक्रवार को कॉमनवेल्थ गेम्स के आठवें दिन भारत ने कुल 6 मेडल जीते. सभी की नजरें नीरज चोपड़ा पर थी, जिन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया. उन्होंने 85.83 मीटर का थ्रो किया. यशवीर सिंह ने ब्रोंज जीता, जिन्होंने 85.41 मीटर का अपना पर्सनल बेस्ट थ्रो किया. नीरज ने भी यशवीर की तारीफ की. स्पर्धा में श्रीलंका के रुमेश पथिराजे ने गोल्ड मेडल जीता, जिन्होंने 89.75 मीटर का थ्रो किया.

Continues below advertisement

भारत मेडल टैली में 10वें नंबर पर है. टीम ने कुल 5 गोल्ड, 12 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज जीते हैं. शुक्रवार को भारत ने 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रोंज मेडल जीते. जूडो में अस्मिता डे ने इतिहास रचा, जिन्होंने इस गेम में इतिहास में भारत को पहला गोल्ड दिलाया. इसके 15 मिनट बाद ही भारत के नाम दिन का दूसरा गोल्ड आ गया, हर्ष सिंह ने दूसरा गोल्ड जीता. एथलेटिक्स में तेजस्विन शंकर ने भी इतिहास रचा, वह पहले भारतीय हैं जिन्होंने डेकाथलॉन इवेंट में पदक जीता है.

गोल्ड से चूके नीरज

पुरुष जेवलिन में श्रीलंका के रुमेश पथिराजे ने गोल्ड मेडल जीता, जिन्होंने 89.75 का बेस्ट थ्रो किया. नीरज चोपड़ा गोल्ड से चूक गए, लेकिन सिल्वर मेडल अपने नाम किया. उनका बेस्ट थ्रो 85.83 मीटर का था. स्पर्धा में यशवीर सिंह ने अपने अंतिम थ्रो से हैरान कर दिया, उन्होंने 85.41 का थ्रो किया और तीसरे स्थान पर रहे। उनके नाम ब्रोंज आया. माना जा रहा था कि पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन नीरज अरशद नदीम कड़ी टक्कर देंगे, लेकिन वो तो टॉप-8 में भी नहीं पहुंच पाए थे.

Continues below advertisement

यह भी पढ़ें- कॉमनवेल्थ गेम्स में Asmita Dey ने बदला 92 साल पुराना इतिहास

नीरज ने मुकाबले के बाद यशवीर की तारीफ करते हुए कहा, "ऐसा एशियन गेम्स में भी हुआ था (जब जेवलिन में 2 भारतीयों ने मेडल जीते). मुझे बहुत खुशी है कि उन्होंने ऐसे समय में अपना पर्सनल बेस्ट किया, जहां सबसे ज्यादा जरुरत थी." गोल्ड से चूकने को लेकर उन्होंने कहा, "चाहते थे कि नेशनल एंथम बजे, लेकिन कोई नहीं. खुशी है कि अच्छी वापसी हो रही है."

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 मेडल टैली

 

Credit- Indian Olympic Association

यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी

जूडो में भारत के लिए ऐतिहासिक दिन

23 वर्षीय अस्मिता डे ने फाइनल में कनाडा की प्लेयर को मात दी. हालांकि अस्मिता शुरूआती में पिछड़ गई थी, उन्हें पेनल्टी भी मिली थी लेकिन फिर आक्रामक खेल जारी रखते हुए उन्होंने शानदार वापसी की और निर्णायक अंक हासिल कर इतिहास रचा. उन्होंने 48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड जीता. इसके 15 मिनट बाद ही पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग फाइनल में हर्ष सिंह ने गोल्ड जीत लिया. उन्होंने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ काट्ज को चारों खाने चित (10-0) किया.

जूडो में महिला 57 किलोग्राम वर्ग फाइनल में यामिनी मौर्य ने सिल्वर मेडल जीता. फाइनल में उनका सामना इंग्लैंड की टोपराक से था. मुकाबले में कोई खिलाड़ी अंक हासिल नहीं कर पाया था, गोल्डन स्कोर में दोनों के 2-2 शिडो थे. यामिनी को तीसरी वार्मिंग मिली, जिसके साथ वह फाइनल हार गई और उन्हें सिल्वर से संतोष करना पड़ा.