कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला देखने की संभावना मजबूत होती नजर आ रही है. अगर दोनों देशों के मुक्केबाज अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीत लेते हैं, तो 1 अगस्त को गोल्ड मेडल के लिए भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हो सकते हैं. हाल ही में भारत के मुक्केबाज जादूमणि सिंह ने राउंड ऑफ-16 मुकाबले में पाकिस्तान के सुगामा रहमान को हराकर शानदार जीत दर्ज की थी. अब एक और भारत-पाकिस्तान मुकाबले की उम्मीद महिलाओं के 60 किलोग्राम भार वर्ग में बन रही है, जहां दांव पर गोल्ड मेडल होगा.

Continues below advertisement

महिलाओं के 60 किलोग्राम वर्ग में बने फाइनल के समीकरण

28 जुलाई को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में भारत और पाकिस्तान दोनों की महिला मुक्केबाजों ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई. पाकिस्तान की फातिमा जाहरा ने न्यूजीलैंड की जॉर्डन विल्सन को 5-0 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया. वहीं भारत की प्रिया घांघस ने मेजबान स्कॉटलैंड की नियाह मिचेल को 4-1 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया.

Continues below advertisement

31 जुलाई को होगी सेमीफाइनल की चुनौती

महिलाओं के 60 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले 31 जुलाई को खेले जाएंगे. सेमीफाइनल में पाकिस्तान की फातिमा जाहरा का सामना कनाडा की मैरी अल अहमादी से होगा. दूसरी ओर भारत की प्रिया घांघस इंग्लैंड की लुसी किंग्स के खिलाफ रिंग में उतरेंगी. दोनों मुक्केबाजों के सामने फाइनल में जगह बनाने की चुनौती होगी.

फाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर

अगर प्रिया घांघस और फातिमा जाहरा अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीत जाती हैं, तो 1 अगस्त को गोल्ड मेडल के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें-उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 

ऐसा होने पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बॉक्सिंग का सबसे चर्चित मुकाबला देखने को मिल सकता है. दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली हर भिड़ंत की तरह इस मुकाबले पर भी दुनियाभर के खेल प्रेमियों की नजरें होंगी.

यह भी पढ़ें-'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई