अपने ही घर में ऑस्ट्रेलिया का हुआ बुरा हाल

साउथ अफ्रीका के लिए फिलैंडर ने 21 रन देकर 5 विकेट झटके. एबट ने 3 और रबाडा ने एक बल्लेबाज को आउट किया
पिछले 32 साल में टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की ये सबसे खराब पारी है.
ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ ने सबसे अधिक नाबाद 48 रन की पारी खेली. उनके अलावा डेब्यू करने वाले मेनी ने 10 रन बनाए
अपने ही घर में ऑस्ट्रेलियाई टीम 17 रन पर आधे बल्लेबाजों को गंवा चुकी थी. पूरी टीम 32.5 ओवर में महज 85 रन पर ढेर हो गई.
वार्नर के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी पूरी तरह तहस नहस हो गई. 2 पर 2 के बाद टीम लगातार अंतराल पर अपने विकेट खोती रही.
ऑस्ट्रेलिया के लिए इस साल बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वार्नर एक रन बनाकर फिलैंडर की गेंद पर पवेलियन लौट गए.
दुसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. और पहले ओवर में ही फैसला सही साबित होता दिखने लगा.
एक समय विश्व क्रिकेट पर राज करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हाल फिलहाल बेहाल चल रहा है. साउथ अफ्रीका के साथ पहले टेस्ट में मिली हार के बाद दूसरे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पिछले 32 साल का सबसे खराब दिन देखा.