✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

विधानसभा चुनाव 2026

WEST BENGAL  (148/294)
122-141
TMC
143-165
BJP
4-7
OTH
TAMIL NADU  (118/234)
131-146
DMK+
56-72
AIADMK+
22-26
TVK
7-15
OTH
KERALAM  (71/140)
55-64
LEFT+
74-82
INC+
0-3
BJP
4-8
OTH
PUDUCHERRY  (17/33)
17-23
BJP+
06-08
INC+
03-07
OTH
ASSAM  (64/126)
87-99
BJP+
21-32
INC+
4-8
OTH
(Source:  Poll of Polls)

तस्वीरें: गणपति बप्पा को आज दी जा रही विदाई, गणेश विसर्जन के लिए मुंबई में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एबीपी न्यूज़   |  12 Sep 2019 11:31 AM (IST)
तस्वीरें: गणपति बप्पा को आज दी जा रही विदाई, गणेश विसर्जन के लिए मुंबई में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
1

दस दिन तक गणपति की पूजा के बाद आज गणपति विसर्जन का दिन है. आज के दिन को अनंत चतुर्दशी भी कहा जाता है. दस दिनों तक बप्पा की सेवा करने के बाद आज लोग उन्हें विसर्जित करते हैं. कई लोग गणेश चतुर्थी के अगले दिन भी गणेश विसर्जन करते है. यहां देखें विसर्जन से जुड़ी तस्वीरें.

2

मुंबई के जुहू चौपाटी पर गणपति विसर्जन के लिए पुलिस प्रशासन ने चाक चौबंद इंतजाम किए हैं. बड़े पैमाने पर पुलिस की तैनाती की गई. जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र पुलिस के 40,000 जवानों को विसर्जन स्थल पर तैनात किया है.

3

हालांकि, मौसम विभाग की ओर से यहां बारिश की संभावना जताई गई है. इसे लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी है.

4

मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में गणेश उत्सव की धूम देखते ही बनती है. मुंबई में लाल बाग के राजा की विशाल प्रतिमा का विसर्जन ना सिर्फ गणेश मंडल के लिए बल्कि पुलिस प्रशासन के लिए भी बड़ी चुनौती होती है.

5

यहां लोगों की मदद के लिए टेंट लगाए गए हैं जहां घायलों का प्राथमिक उपचार भी होगा. किसी भी गड़बड़ी पर नजर रखने के लिए हर तरफ सीसीटीवी कैमरे की निगरानी है.

6

मुंबई में ज्यादातर गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन समंदर में होता है इसलिए विसर्जन के लिए समंदर का मिजाज जानना भी अहम होता है. वैसे आज अरब सागर भी बप्पा के स्वागत के लिए तैयार दिखाई दे रहा है. यहां लहरें शांत और मौसम सुहाना बना हुआ है.

7

लाल बाग के विसर्जन यात्रा में हजारों लोग शामिल होते हैं. लाल बाग के राजा को विदाई देने के लिए भारी संख्या में भक्त पहुंचे हैं. इनमें महिलाओं और बच्चों की तादात बहुत ज्यादा है. लोग अगले साल फिर से बप्पा के आने की प्रार्थना कर रहे हैं.

8

जहां गणपति विसर्जन अनंत चतुदर्शी के दिन किया जाता है उसे डेढ़ दिन के गणपति का विसर्जन कहा जाता है. लेकिन अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विजर्सन की परंपरा सबसे ज्यादा प्रचलित है. गणेश चतुर्थी के 10 दिन बाद यानी कि 11वें दिन अनंत चतुर्दशी आती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • धर्म
  • भारत
  • तस्वीरें: गणपति बप्पा को आज दी जा रही विदाई, गणेश विसर्जन के लिए मुंबई में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.