✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

ट्रेन में गलती से भी मत कर देना ये 4 गलतियां, वरना जाना पड़ सकता है जेल

नीलेश ओझा   |  29 Jan 2026 02:55 PM (IST)
ट्रेन में गलती से भी मत कर देना ये 4 गलतियां, वरना जाना पड़ सकता है जेल

रेल का सफर ज्यादातर लोग आसान और सुरक्षित मानते हैं. लेकिन यहां की गई छोटी सी गलती भी आपको सीधे मुश्किल में डाल सकती है. रेलवे के नियम सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं हैं. इनका उल्लंघन करने पर जुर्माना, गिरफ्तारी और जेल तक का रास्ता खुल सकता है. इसलिए ट्रेन में चढ़ने से पहले ये बातें जान लेना बेहद जरूरी है.

1

ट्रेन में चढ़ने के बाद सबसे बड़ी गलती है ट्रेन में ज्वलनशील सामान लेकर चलना. पटाखे, पेट्रोल, डीजल, मिट्टी का तेल या गैस सिलेंडर जैसी चीजें रेलवे में पूरी तरह बैन हैं. अगर आप ऐसे किसी सामान के साथ पकड़े गए. तो 1000 रुपये तक जुर्माना तीन साल तक की जेल या दोनों हो सकते हैं.

2

ट्रेन में सिगरेट पीना और शराब का सेवन करना भी कानूनी अपराध है. कई लोग इसे हल्के में लेते हैं. लेकिन रेलवे एक्ट के तहत यह दंडनीय है. प्लेटफॉर्म हो या कोच कहीं भी धूम्रपान या शराब पीते पकड़े गए तो फाइन लग सकता है और हालात गंभीर होने पर जेल भी हो सकती है.

3

बिना टिकट सफर करना सबसे आम लेकिन खतरनाक आदतों में से एक है. कुछ लोग सोचते हैं कि थोड़ी दूर जाना है. कोई नहीं पूछेगा. लेकिन टीटीई और रेलवे पुलिस लगातार चेकिंग करती रहती है. बिना टिकट पकड़े जाने पर जुर्माना तो तय है और न भरने पर जेल तक जाना पड़ सकता है.

4

ट्रेन में मोबाइल स्पीकर पर तेज आवाज में बात करना या फुल वॉल्यूम में गाने चलाना भी परेशानी खड़ी कर सकता है. यह पब्लिक डिस्टर्बेंस की कैटेगरी में आता है. अगर किसी यात्री ने शिकायत कर दी तो जीआरपी कार्रवाई कर सकती है और आपका चालान कट सकता है.

5

इन गलतियों का एक कॉमन फैक्टर है लापरवाही. ज्यादातर लोग नियम जानते हुए भी नजरअंदाज करते हैं. लेकिन ट्रेन कोई निजी जगह नहीं है. यहां आपकी हर हरकत सैकड़ों लोगों की सुरक्षा और आराम से जुड़ी होती है. इसलिए सफर के दौरान यह सोचना जरूरी है कि आपकी सुविधा किसी और की परेशानी न बने.

6

ट्रेन में सफर के वक्त टिकट लेकर चलना नियमों का पालन करना और दूसरों के लिए जगह छोड़ना जरूरी है. इससे न सिर्फ आपका सफर आरामदायक रहता है. बल्कि आप किसी कानूनी झंझट से भी बच जाते हैं. अगली बार ट्रेन में बैठें तो इन बातों को याद रखें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • यूटिलिटी
  • ट्रेन में गलती से भी मत कर देना ये 4 गलतियां, वरना जाना पड़ सकता है जेल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.