✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Arijit Singh: मूलांक 7 वाले अरिजीत सिंह क्यों अचानक सब छोड़ देते हैं? ज्योतिष ने खोल दिया राज!

अंकुर अग्निहोत्री   |  29 Jan 2026 01:32 PM (IST)
Arijit Singh: मूलांक 7 वाले अरिजीत सिंह क्यों अचानक सब छोड़ देते हैं? ज्योतिष ने खोल दिया राज!

अरिजीत सिंह

1

अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है. बीते दिन 27 जनवरी की रात अरिजीत ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी खुद दी. प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की वजह भी अरिजीत ने बताई. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि, ऐसा करने के पीछे कई कारण हैं, जिनमें से एक बोरियत भी है. वह एक जैसी ही धुन और गानों पर काम करके काफी बोर हो चुके हैं.

2

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने अरिजीत के इस निर्णय को अंक ज्योतिष के नजरिए से समझाने की कोशिश की है. उन्होंने बताया कि, अरिजीत सिंह का मूलांक 7 है और अंकशास्त्र में इस नंबर पर केतु का अधिपत्य होता है.

3

पाल बालाजी के परम भक्त अनीष व्यास ने आगे बताया कि, किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 7 होता है. मूलांक 7 वाले किसी की परवाह नहीं करते कि लोग उनके बारे में या उनके फैसलों के बारे में क्या सोचेगी. यह लोग जब कोई निर्णय लेते हैं तो इसके पीछे एक खास वजह होती है, जो समय आने पर खुद-ब-खुद लोगों के सामने आ जाती है.

4

ज्योतिषाचार्य ने यह भी बताया कि, मूलांक 7 के लोग काफी संवेदनशील होते हैं. ये लोग अपने निजी जीवन को साझा करने से बचते हैं. मूलांक 7 केतु का अंक है, केतु सरविहीन है यानी कि उसके पास सिर नहीं है. यही कारण है कि, अंक 7 के जातक दिमाग की जगह दिल से फैसला लेते हैं.

5

मूलांक 7 के जातक बाहरी दुनिया से कम संपर्क रखते हैं. इन्हें किसी भी तरह का दिखावा पसंद नहीं है. अपने विचारों को प्राथमिकता देने के कारण अपने मन की बात को जल्दी से किसी से शेयर नहीं करते हैं, जो कही न कही अरिजीत सिंह में भी देखने को मिलता है.

6

मूलांक 7 वाले जातक अच्छे योजनाकार होते हैं. ये लोग अपनी योजनाओं को पूर्ण होने तक गोपनीय बनाए रखना ही पसंद करते हैं. भविष्य की तैयारियों पर जोर देने के साथ किसी के हम साए बनना पसंद नहीं करते हैं. दुनिया को लग रहा है कि, अरिजीत सिंह संगीत जगत से संन्यास ले रहे हैं, जबकि उनका ध्यान भविष्य की योजनाओं पर है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • अंक शास्त्र
  • Arijit Singh: मूलांक 7 वाले अरिजीत सिंह क्यों अचानक सब छोड़ देते हैं? ज्योतिष ने खोल दिया राज!
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.