Traffic Rules: चालान के डर से छुपा ली है नंबर प्लेट तो हो जाएं सावधान, कट सकता है इतने हजार का चालान

पिछले कुछ सालों में ट्रैफिक से जुड़े नियम काफी सख्त और कड़े हो चुके हैं. अब किसी भी नियम का उल्लंघन करने पर हजारों रुपये का चालान होता है.
पहले जहां ट्रैफिक पुलिस चालान करती थी, अब ये सड़कों पर लगे कैमरों से होता है. हर साल कैमरों से लाखों चालान हो रहे हैं.
कैमरे से होने वाले चालान की खास बात ये है कि इसमें कोई भेदभाव नहीं होता है, किसी ने भी ट्रैफिक रूल तोड़ा तो वो कैमरे की नजर में आ जाता है.
रेड लाइट क्रॉस करने, हेलमेट नहीं पहनने या फिर तय सीमा से ज्यादा स्पीड से चलने का चालान कैमरे से हो जाता है. यही वजह है कि लोग अब इससे बचने का भी जुगाड़ निकालने लगे हैं.
कैमरे के चालान से बचने के लिए लोग अपनी नंबर प्लेट को छुपा देते हैं, कुछ लोग इस पर टेप लगा देते हैं तो कुछ जानबूझकर मिट्टी लगा देते हैं.
अगर आप भी ऐसा ही कर रहे हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है. क्योंकि ऐसा करने पर आपका पांच हजार रुपये का चालान हो सकता है.
नंबर प्लेट को छिपाने या फिर इसके साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ करने पर वाहन को जब्त भी किया जा सकता है.