✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

नॉर्मल एसी के मुकाबले कितना महंगा है सोलर एसी? जानिए कितना कम कर सकते हैं बिजली का बिल

एबीपी लाइव   |  01 Jun 2025 10:31 AM (IST)
नॉर्मल एसी के मुकाबले कितना महंगा है सोलर एसी? जानिए कितना कम कर सकते हैं बिजली का बिल

भारत में इन दिनों जमकर गर्मी पड़ रही है. खासतौर पर देश के उत्तरी राज्यों में गर्मियों ने बुरा हाल कर रखा है. लोगों का एक पल भी घर से बाहर निकलना मुश्किल हो चुका है. तपते सूरज ने और बढ़ते तापमान में काफी परेशानी खड़ी कर दी है.

1

गर्मी के इस मौसम में लोगों को बिना एसी के रह पाना काफी मुश्किल हो चला है. सब लोग इस मौसम में अपने घर में एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं. जिन लोगों के पास एसी लगवाने के पैसे नहीं है. वह लोग किस्तों पर एसी लगवा रह हैं.

2

लेकिन गर्मियों के मौसम में एसी का इस्तेमाल करते वक्त लोगों के सामने एक समस्या और खड़ी हो जाती है. और वह होती है बिजली के बल की. इसी के इस्तेमाल से बिजली का बिल काफी बढ़ चढ़कर आता है. जिससे लोगों की जेब ढीली हो जाती है.

3

लेकिन आपको बता दें अगर आप सोलर एसी लगवाते हैं. तो आपको बिजली के बिल की चिंता नहीं करनी होती. क्योंकि वह सोलर एनर्जी पर चलती है. सोलर एसी के इस्तेमाल से आपके घर का बिजली बिल कम हो सकता है.

4

हालांकि सोलर एसी लगवाना नॉर्मल एसी लगवाने से थोड़ा महंगा हो सकता है. इसकी कीमत की बात की जाए तो नॉर्मल एसी के मुकाबले यहां आपको दोगुनी कीमत की पड़ सकती है. अगर कोई नार्मल एक 30,000 से 45,000 का आता है. तो सोलर एसी 85,000 से 1,30,000 तक आ सकता है.

5

लेकिन भले ही सोलर एसी आपको महंगा पड़े. मगर लंबे समय के लिए यह फायदे का सौदा हो सकता है. क्योंकि इसके इस्तेमाल से आप अपने घर का बिजली बिल काफी कम कर सकते हैं. यहां तक की एसी की खपत का खर्च बिलकुल जीरो हो सकता है.

6

अगर आप रोजाना 8-10 घंटे नॉर्मल एसी चलाते हैं. तो सिर्फ एसी से ही 2000 से 3000 का बिजली बिल बन जाता है. लेकिन सोलर एसी चलाते हैं. और आपका पूरा सिस्टम ऑफ ग्रिड है. तो आपका बिल 200 से 500 या फिर जीरो तक हो सकता है. यानी आप साल भर में 20,000 से 30,000 बचा सकते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • यूटिलिटी
  • नॉर्मल एसी के मुकाबले कितना महंगा है सोलर एसी? जानिए कितना कम कर सकते हैं बिजली का बिल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.