✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

किस्मत बदलने की ताकत रखती हैं पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम्स, जानें आपके लिए कौन-सी बेस्ट?

एबीपी लाइव   |  26 Jun 2025 12:56 PM (IST)
किस्मत बदलने की ताकत रखती हैं पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम्स, जानें आपके लिए कौन-सी बेस्ट?

आज के दौर में बहुत से लोग बचत की जरूरत को समझ चुके. इसलिए वह अलग-अलग जगहों पर निवेश करते हैं. लेकिन ऐसा कौन-सा निवेश है जो सुरक्षित भी हो और अच्छा रिटर्न भी दे. कई लोग शेयर बाजार से डरते हैं तो कुछ बैंकों की घटती ब्याज दरों से परेशान हैं. ऐसे में एक ऑप्शन है जो भरोसेमंद भी है और सुरक्षित भी.

1

यह ऑप्शन है पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम्स. सरकार की मान्यता प्राप्त यह योजनाएं न सिर्फ आपकी पूंजी को सुरक्षित रखती हैं. बल्कि अच्छा रिटर्न भी देती हैं. खास बात यह है कि इन स्कीम्स में आप छोटी रकम से निवेश शुरू कर सकते हैं और धीरे-धीरे एक बड़ा फंड बना सकते हैं.

2

पोस्ट ऑफिस की इन स्कीम्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें बाजार के उतार-चढ़ाव का असर नहीं होता. यानी रिस्क ना के बराबर होता है. यही वजह है कि ये स्कीमें बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों से लेकर नौकरीपेशा लोगों तक के लिए फायदेमंद साबित होती हैं.

3

अगर आप रिटायरमेंट के बाद की आर्थिक सुरक्षा चाहते हैं तो सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम एक बढ़िया ऑप्शन है. इसमें करीब 7.4 प्रतिशत तक ब्याज मिलता है और टैक्स में छूट भी मिलती है. इसकी समय सीमा और निवेश सीमा को भी आसान बनाया गया है.

4

अगर आप एक सुरक्षित और टैक्स-सेविंग निवेश की तलाश में हैं. तो राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र भी एक शानदार विकल्प है. यह स्कीम पांच साल के लिए होती है और इसमें करीब 7.7 प्रतिशत तक ब्याज मिलता है. निवेश की गई राशि पर टैक्स छूट मिलती है और मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि पूरी तरह गारंटीड होती है.

5

बेटियों के भविष्य के लिए अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो सुकन्या समृद्धि योजना सबसे बेस्ट है. यह योजना सिर्फ लड़कियों के लिए है जिसमें उच्च ब्याज दर मिलती है. इसके अलावा टैक्स में छूट और लॉन्ग टर्म सेविंग का विकल्प भी मिलता है जिससे पढ़ाई और शादी जैसे खर्च कवर किए जा सकते हैं.

6

अगर आप हर महीने तय इनकम चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम एक अच्छा विकल्प है. इसमें निवेश पर हर महीने ब्याज के रूप में रकम मिलती है. यह सभी योजनाएं बेहतर हैं. आप अपनी जरूरत और गोल के हिसाब से इनमें से किसी को भी चुन सकते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • यूटिलिटी
  • किस्मत बदलने की ताकत रखती हैं पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम्स, जानें आपके लिए कौन-सी बेस्ट?
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.