✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

इस दिन जारी हो सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, अभी पूरे कर लें ये जरूरी काम

एबीपी लाइव   |  04 Jan 2026 03:59 PM (IST)
इस दिन जारी हो सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, अभी पूरे कर लें ये जरूरी काम

देश में करोड़ों की संख्या में किसानों की आबादी है. जिनमें से बहुत से किसान आर्थिक तौर पर संपन्न नहीं है. सरकार इन किसानों को आर्थिक मदद देती है. इसके लिए सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाती है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं.

1

अब तक सरकार पीएम किसान योजना की 21 किस्तें जारी कर चुकी है. किसानों को अब 22वीं किस्त का इंतजार है. सरकार की तरफ से अभी इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है. लेकिन माना जा रहा है कि अगली किस्त जल्द जारी हो सकती है.

2

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त फरवरी महीने में जारी हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो कुछ ही हफ्तों में किसानों के खातों में पैसा ट्रांसफर हो जाएगा. हालांकि इस बार भी सिर्फ वही किसान लाभ ले पाएंगे. जिनका रिकॉर्ड पूरी तरह सही और अपडेट होगा.

3

किस्त से पहले किसानों को कुछ जरूरी काम पूरे कर लेने चाहिए. पीएम किसान योजना के तहत सबसे जरूरी काम e-KYC है. सरकार साफ कर चुकी है कि बिना e-KYC के किसी भी किसान को किस्त नहीं मिलेगी. किसान यह प्रक्रिया पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट या फिर नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर आसानी से पूरी कर सकते हैं.

4

इसके अलावा आधार और बैंक खाते को लिंक करना जरूरी है. जिन किसानों का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है. या जिनके खाते में नाम और डेट ऑफ बर्थ में गड़बड़ी है. उनकी किस्त अटक सकती है. इसके साथ ही खाते में DBT चालू होना भी जरूरी है.

5

इसके अलावा भू सत्यापन भी एक जरूरी प्रोसेस है. जिन किसानों ने अभी तक जमीन का सत्यापन नहीं कराया है. उन्हें यह काम समय रहते पूरा कर लेना चाहिए. इसके साथ ही अगर रजिस्ट्रेशन के दौरान कोई गलत जानकारी भर दी गई हो तो उसे भी तुरंत ठीक कराना जरूरी है.

6

अगर किसान समय रहते यह सभी जरूरी काम पूरे नहीं करते हैं. तो आने वाली 22वीं किस्त का पैसा रुक सकता है. इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि अभी से अपने दस्तावेज और रिकॉर्ड चेक लें. ताकि बिना किसी रुकावट के योजना का लाभ मिलता रहे.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • यूटिलिटी
  • इस दिन जारी हो सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, अभी पूरे कर लें ये जरूरी काम
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.