✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

न्यू ईयर पार्टी से पहले महिलाएं रखें अपनी सुरक्षा का खास ख्याल, ये सेफ्टी टिप्स आएंगे काम

एबीपी लाइव   |  28 Dec 2025 09:36 AM (IST)
न्यू ईयर पार्टी से पहले महिलाएं रखें अपनी सुरक्षा का खास ख्याल, ये सेफ्टी टिप्स आएंगे काम

नया साल आने में कुछ ही दिन बाकी हैं और लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं. नए साल की खुशी में लोग पूरे उत्साह और उमंग के साथ पार्टी और जश्न मनाते हैं. हर तरफ खुशियों और नाच-गाने का माहौल होता है, लेकिन अगर आप महिला हैं, तो पार्टी और जश्न के साथ-साथ अपनी सेफ्टी का भी ध्यान रखना चाहिए, ताकि कोई अनहोनी न हो या अगर आप किसी खतरनाक परिस्थिति में फंस जाएं, तो उससे निकलने के लिए आपके पास पर्याप्त साधन हों.

1

अगर आपका प्लान दोस्तों के साथ पार्टी और मस्ती करने का है, तो आपको कुछ जरूरी कदम उठाने चाहिए. अगर आपके परिवार वाले आपके दोस्तों को नहीं जानते हैं, तो पार्टी की लोकेशन और टाइमिंग अपने घर वालों के साथ जरूर शेयर करें, ताकि किसी खराब स्थिति में आपकी लोकेशन की जानकारी उनके पास हो.

2

अगर आप टैक्सी या किसी प्राइवेट कैब से पार्टी की लोकेशन तक आ-जा रही हैं, तो उस गाड़ी का नंबर नोट कर लें या फोटो खींच लें और उसे अपने परिवार वालों के साथ शेयर करें.

3

पार्टी के दौरान ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन न करें, ताकि आप पूरी तरह होश में रहें और किसी भी खराब स्थिति से निपटने के लिए तैयार रह सकें.

4

पार्टी में जाने से पहले अपने मोबाइल फोन को पूरी तरह चार्ज करके रखें और अपनी जीपीएस लोकेशन चालू रखें. लोकेशन को परिवार वालों के साथ शेयर करना न भूलें.

5

अगर पार्टी के दौरान आपने ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन कर लिया है या आपको नशे या चक्कर जैसा महसूस हो रहा है, तो अपने परिवार को तुरंत इसकी जानकारी दें.

6

अपने बैग या पर्स में बचाव के लिए जरूरी सामान जरूर रखें, जैसे पेपर स्प्रे, अलार्म या कोई नुकीली वस्तु, ताकि अगर कोई आपके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करे, तो आप खुद का बचाव कर सकें.

7

पार्टी के दौरान कभी भी सुनसान रास्तों या खाली जगहों पर न जाएं. हमेशा भीड़भाड़ वाली जगह पर ही रहें, ताकि किसी भी अनचाही परिस्थिति में मदद आसानी से मिल सके.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • यूटिलिटी
  • न्यू ईयर पार्टी से पहले महिलाएं रखें अपनी सुरक्षा का खास ख्याल, ये सेफ्टी टिप्स आएंगे काम
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.