✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

नए साल पर ड्राइविंग करते हुए ध्यान रखें ये ट्रैफिक रूल्स, नहीं तो जेल के साथ भरना पड़ेगा मोटा जु्र्माना

एबीपी लाइव   |  31 Dec 2025 05:22 PM (IST)
नए साल पर ड्राइविंग करते हुए ध्यान रखें ये ट्रैफिक रूल्स, नहीं तो जेल के साथ भरना पड़ेगा मोटा जु्र्माना

नए साल की दस्तक लगभग हो चुकी है. छुट्टियां, घूमने के प्लान और जश्न का माहौल बन रहा है. ऐसे में बहुत से लोग बाहर निकलते हैं और कई लोग अपनी गाड़ियों से सफर करते हैं. लेकिन नए साल में जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है. क्योंकि नए ट्रैफिक रूल लागू हो चुके हैं.

1

अगर आप बिना ड्राइविंग लाइसेंस गाड़ी चलाते पकड़े गए. तो अब आपको सीधे 5000 रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है. वहीं बिना आरसी के ड्राइव करने पर 3000 से 5000 रुपये तक का चालान कट सकता है. नए नियमों में दस्तावेजों को लेकर कोई ढील नहीं दी जा रही.

2

गाड़ी की इंश्योरेंस कॉपी साथ न रखना अब महंगा सौदा बन सकता है. पहली बार पकड़े जाने पर 2000 रुपये जुर्माना देना होगा. अगर दूसरी बार भी वही गलती दोहराई, तो जुर्माना बढ़कर 4000 रुपये तक पहुंच सकता है. इसलिए सफर से पहले इंश्योरेंस जरूर चेक कर लें.

3

बाइक चलाते वक्त हेलमेट न पहनना अब सिर्फ चालान नहीं, बल्कि लाइसेंस के लिए भी खतरा है. इस गलती पर 1000 रुपये जुर्माना लगेगा और ड्राइविंग लाइसेंस जब्त हो सकता है. वहीं बाइक पर ट्रिपलिंग करने पर लाइसेंस सस्पेंड होने के साथ 1000 रुपये का जुर्माना भी तय है.

4

नए साल की पार्टी के बाद ड्रिंक एंड ड्राइव करना सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है. इस नियम के तहत पकड़े जाने पर 10000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है. साथ ही जेल जाने का भी खतरा रहता है. यह न सिर्फ कानूनन गलत है, बल्कि आपकी और दूसरों की जान के लिए भी खतरनाक है.

5

ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन पर बात करना अब सीधा 5000 रुपये का झटका दे सकता है. वहीं तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने पर 1000 से 2000 रुपये तक का चालान कट सकता है. नए नियमों में कैमरा और ई चालान की निगरानी और ज्यादा सख्त कर दी गई है.

6

इन ट्रैफिक नियमों का मकसद सजा देना नहीं. बल्कि सड़क को सेफ बनाना है. नए साल की शुरुआत जुर्माना या जेल से नहीं. बल्कि जिम्मेदार ड्राइविंग से करें. नियम मानेंगे तो सफर भी सुरक्षित रहेगा और जश्न भी बिना किसी परेशानी के पूरा होगा.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • यूटिलिटी
  • नए साल पर ड्राइविंग करते हुए ध्यान रखें ये ट्रैफिक रूल्स, नहीं तो जेल के साथ भरना पड़ेगा मोटा जु्र्माना
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.