✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

LPG से लेकर FASTag तक... आज से हो रहे बड़े बदलाव, जानें कौन से नए नियम होंगे लागू?

एबीपी लाइव   |  01 Feb 2026 12:19 PM (IST)
LPG से लेकर FASTag तक... आज से हो रहे बड़े बदलाव, जानें कौन से नए नियम होंगे लागू?

हर महीने सरकार की ओर से कई चीजों में बदलाव देखने को मिलते हैं. फरवरी की पहली सुबह भी कई असरदार बदलाव लेकर आई है. कई चीजों के दामों में उतार चढ़ाव बैंकिंग नियमों में एडजस्टमेंट और FASTag से जुड़ी प्रोसेस में राहत.

1

1 फरवरी 2026 से कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा हुआ है. 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम करीब 50 रुपये बढ़े हैं और दिल्ली में नई कीमत 1740.50 रुपये पहुंच गई है. राहत यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ. होटल, रेस्टोरेंट और केटरिंग जैसे कारोबार पर इस बढ़ोतरी का असर दिख सकता है.

2

तंबाकू प्रोडक्ट्स पर नई एक्साइज ड्यूटी और हेल्थ सेस लागू हुआ है. लंबी और फिल्टर सिगरेट, गुटखा और पान मसाला अब पहले से महंगे मिलेंगे. सरकार का मकसद हेल्थ रिस्क कम करना और टैक्स कलेक्शन बढ़ाना है. जो लोग इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. उनकी जेब पर इसका सीधा असर पड़ेगा.

3

विदेश से आने वाले लग्जरी सामान महंगे हो सकते हैं. प्रीमियम स्मार्टफोन, महंगी घड़ियां और इंपोर्टेड कारों पर कस्टम ड्यूटी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. बजट घोषणाओं के बाद इन प्रोडक्ट्स की कीमतों में बदलाव दिख सकता है. अगर खरीदारी का प्लान है. तो नई कीमत जरूर चेक करें.

4

एविएशन टरबाइन फ्यूल सस्ता हुआ है. इससे एयरलाइंस की लागत घटेगी और आने वाले दिनों में फ्लाइट टिकट के दाम नरम पड़ सकते हैं. ट्रैवल प्लान करने वालों के लिए यह अच्छी खबर है. खासकर घरेलू रूट्स पर किराए में राहत दिखने की उम्मीद की जा रही है.

5

मेड इन इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स को बढ़ावा मिलने वाला है. मोबाइल पार्ट्स पर ड्यूटी घटने से देश में बनने वाले स्मार्टफोन और टैबलेट सस्ते हो सकते हैं. लोकल मैन्युफैक्चरिंग को सपोर्ट मिलेगा और ग्राहकों को बेहतर कीमत पर डिवाइस मिलने की संभावना है.

6

फास्टैग को लेकर प्रक्रिया आसान हुई है. अब नए फास्टैग के लिए बार बार KYC पेपरवर्क की जरूरत नहीं होगी. यह जिम्मेदारी बैंकों की होगी. जिससे यूजर्स को झंझट से राहत मिलेगी. इसके साथ ही कुछ बैंकों ने क्रेडिट कार्ड बेनिफिट्स में बदलाव किए हैं और KYC पेंडिंग ग्राहकों को अलर्ट जारी किया है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • यूटिलिटी
  • LPG से लेकर FASTag तक... आज से हो रहे बड़े बदलाव, जानें कौन से नए नियम होंगे लागू?
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.