हनीमून के लिए बुक कर सकते हैं आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज, मिलेंगी ये सुविधाएं

मानसून के इस मौसम में बहुत से लोग घूमने का प्लान बनाते हैं. कुछ लोग भारत में ही घूमते हैं. तो कुछ भारत के बाहर घूमने का प्लान बनाते.
तो कई लोग खास मौके को सेलीब्रेट करने के लिए जैसे हनीमून मनाने के लिए बाहर जाते हैं. इनमें कई लोग यूरोप जाते हैं. तो कई लोग भारत के आसपास एशिया के अन्य देशों में जाते हैं.
इन देशों में थाईलैंड का नाम लिस्ट में काफी ऊंचे स्थान पर है. भारत से हर साल लाखों की संख्या में टूरिस्ट थाईलैंड की सैर पर जाते हैं.
अगर आप भी थाईलैंड जाने के प्लानिंग कर रहे हैं. तो फिर आपके लिए आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज काफी काम आएगा.
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम है THAILAND DELIGHTS EX BENGALURU. इसका कोड नाम है SBO5.
यह टूर पैकेज 4 रात और 5 दिनों का है. इसमें आपको ब्रेकफास्ट, लंच डिनर और रहने घूमने के लिए सारी सुविधाएं दी जाती हैं.
कपल के लिए अगर आप यह टूर बुक करना चाहते हैं. तो आपको पर पर्सन 47,900 रुपये चुकाने होंगे. टूर की ज्यादा जानकारी के लिए https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=SBO5 इस लिंक पर विजिट कर सकते हैं.