सबसे ज्यादा किस राज्य के लोग करते हैं सरकारी नौकरी? यहां जानें जवाब

भारत में इस राज्य के लोग करते हैं सबसे ज्यादा नौकरी
देश में सबसे बड़ी सरकारी नौकरी प्रशासनिक सेवाओं को माना जाता है, करोड़ों लोग इसकी तैयारी करते हैं और एग्जाम में बैठते हैं.
देशभर में हर साल केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से सरकारी नौकरियां निकाली जाती हैं, जिनके लिए युवा तैयारी करते हैं.
क्या आप जानते हैं कि भारत में किस राज्य के लोग सबसे ज्यादा सरकारी नौकरी करते हैं, या फिर सरकारी नौकरी में हैं.
बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के लोग सरकारी विभागों में काम कर रहे हैं. इनमें से कुछ राज्य सरकार और बाकी केंद्र सरकार के तहत काम करते हैं.
आबादी के हिसाब से उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है, यही वजह है कि यहां के लोग सबसे ज्यादा सरकारी पदों पर हैं.
उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान, बिहार, केरल और महाराष्ट्र के लोग सबसे ज्यादा सरकारी नौकरी करते हैं.