✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

इस राज्य के ड्राइवर्स के लिए बड़ी राहत, अब एक दिन में बनेगा चिप वाला ड्राइविंग लाइसेंस

एबीपी लाइव   |  19 Dec 2025 02:40 PM (IST)
इस राज्य के ड्राइवर्स के लिए बड़ी राहत, अब एक दिन में बनेगा चिप वाला ड्राइविंग लाइसेंस

भारत में रोजमर्रा की जिंदगी के लिए कई दस्तावेज जरूरी होते हैं. जिनकी जरूरत अलग अलग कामों में पड़ती है. इन्हीं में से एक अहम दस्तावेज ड्राइविंग लाइसेंस है. गाड़ी चलाने के लिए इसका होना जरूरी है. बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर चालान कट सकता है.

1

ड्राइविंग लाइसेंस 18 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों का बनता है. पहले लर्निंग लाइसेंस और फिर स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाता है. इस प्रोसेस में अक्सर कई दिन या हफ्तों का समय लग जाता है. लेकिन अब सरकार ने इस व्यवस्था को तेज करने के लिए बड़ा फैसला लिया है.

2

अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की तैयारी कर रहे हैं. और आप बिहार में रहते हैं तो यह खबर आपके लिए राहत भरी है. बिहार सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर नया आदेश जारी किया है. इस आदेश के बाद बिहार के लोगों को अब लाइसेंस बनवाने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

3

सरकारी आदेश के मुताबिक अब ड्राइविंग टेस्ट पास करते ही 24 घंटे के भीतर चिप वाला ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाएगा. इससे पहले लोगों को कार्ड मिलने में काफी समय लग जाता था. नए सिस्टम से यह प्रोसेस तेज और ज्यादा भरोसेमंद मानी जा रही है.

4

परिवहन विभाग को निर्देश दिया गया है कि सभी जिलों में लाइसेंस और आरसी की प्रिंटिंग व्यवस्था मजबूत रखी जाए. हर जिले में कम से कम 90 दिनों की कार्ड प्रिंटिंग सामग्री मौजूद रहे. अधिकारियों को साफ कहा गया है कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

5

परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने विभागीय समीक्षा बैठक में यह आदेश जारी किया. विभाग के अनुसार बिहार में हर महीने करीब 55000 से ज्यादा ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन आते हैं. बढ़ते दबाव को देखते हुए इस प्रक्रिया में तेजी लाने का फैसला लिया गया है.

6

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने के दो तरीके हैं. आप ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं या फिर नजदीकी कार्यालय में ऑफलाइन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इन दोनों ही स्थितियों में ड्राइविंग टेस्ट देना जरूरी होता है. जिसके बाद लाइसेंस जारी किया जाता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • यूटिलिटी
  • इस राज्य के ड्राइवर्स के लिए बड़ी राहत, अब एक दिन में बनेगा चिप वाला ड्राइविंग लाइसेंस
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.