गर्मी में ज्यादा बिजली खपत कर रहा है एसी, इन तरीकों से बचा सकते हैं बिल

भारत के कई राज्यों में इन दिनों भयंकर गर्मी पड़ रही है. गर्मी का आलम यह है कि लोग घर से बाहर तक निकालने के लिए सोच रहे हैं.
गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह की तरकीबें आजमा रहे हैं. इस मौसम में ज्यादातर लोग अपने घरों में एसी के सहारे रह रहे हैं.
जितनी गर्मी हो रही है एसी का इस्तेमाल भी उतना ही ज्यादा हो रहा है. और ज्यादा एसी के इस्तेमाल से बिजली का बिल भी ज्यादा आ रहा है.
लेकिन आज हम आपको ऐसे दो तरीके बताएंगे जिससे आप एसी चलाते वक्त बिजली का बिल बचा सकेंगे. तो चलिए फिर जानते हैं किन दो बातों का रखना है ध्यान.
सबसे पहले तो जब आप एसी का इस्तेमाल करें तो उसका ऑटो कट मोड ऑन कर दें. इस मोड में जब कमरा ठंडा हो जाता है तो एसी अपने आप की बंद हो जाएगा और जब कमरा गर्म होगा तो एसी चालू हो जाएगा.
इस तरह से आपको ज्यादा एसी चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे बिजली क खपत भी कम होगी और बिजली बिल कम आएगा.
एसी चलाते वक्त जो सबसे जरूरी बात है वह यह है कि एसी का तापमान कितना सेट करना चाहिए. अक्सर बहुत से लोग 18 से लेकर 20 डिग्री पर एसी चलाते हैं. लेकिन इसे बिजली की खपत ज्यादा होती है. लेकिन अगर एसी को आप 24 डिग्री पर सेट करके चलाएंगे तो ठंडक तो होगी ही साथ ही बिजली का बिल भी कम आएगा.