✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

पहले किया मां-बाप का कत्ल, फिर लाश के साथ बिताए चार साल, बेहद खौफनाक है यह बेटी

एबीपी लाइव   |  21 Oct 2024 08:22 AM (IST)
पहले किया मां-बाप का कत्ल, फिर लाश के साथ बिताए चार साल, बेहद खौफनाक है यह बेटी

इंसान ही इंसान का दुश्मन है अगर यह कहा जाए तो शायद बहुत लोग इससे सहमत होंगे. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अपराधी तो लोगों की जान माल का दुश्मन होता ही है, लेकिन अगर घर वाले ही घर वालों की जान के दुश्मन बन जाएं तो क्या होगा.

1

घटना है ब्रिटेन की एक कातिल लड़की की, जिसने अपने ही माता पिता का कत्ल करने के बाद उनकी लाश को घर के अंदर छिपा दिया. 36 साल की वर्जीनिया मैककुलॉ ने अपने ही माता पिता, 70 साल के जॉन मैककुलॉ और 71 साल की लोइस मैककुलॉ की हत्या कर दी.

2

हैरानी की बात तो यह रही कि हत्या करने के बाद वर्जीनिया अपने मां बाप की लाश के साथ चार साल तक एक ही घर में रही. जैसे सब कुछ नॉर्मल हो. इस लड़की ने जून 2019 में अपने पैरेंट्स को धीरे धीरे जहर देकर मार डाला. वर्जीनिया को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है, जिसमें उसे 36 साल जेल में बिताने होंगे.

3

सितंबर 2023 में एक फैमिली डॉक्टर को शक हुआ, जिनके पेशेंट वर्जीनिया के मां-बाप काफी वक्त से हैं. क्योंकि वर्जीनिया के मां बाप लंबे वक्त से न तो कोई अपॉइंटमेंट ले रहे थे और न ही दवाओं के लिए कॉल कर रहे थे. शक होने पर इस डॉक्टर ने एसेक्स काउंटी काउंसिल की सेफगार्डिंग टीम को इन्फॉर्म किया.

4

इसके बाद जब पुलिस ने जांच शुरू करके वर्जीनिया से सख्ती से पूछताछ की, तब जाकर वर्जीनिया का डरावना सच सामने आया. वह चार साल तक अपने मां बाप की पेंशन फंड से क्रेडिट कार्ड के बिल भरती रही और उनके नाम पर रिश्तेदारों से पैसे उधार लेती रही.

5

वर्जीनिया ने खुलासा किया कि उसने अपने माता पिता की हत्या की और उनके शव को घर में ही छिपा दिया. वर्जीनिया को इस बात का कोई अफसोस नहीं है. उसने कहा कि मैं जानती थी कि एक दिन ऐसा आएगा, जब मुझे सजा मिलेगी. उसने लाशों को बेड के नीचे और अलमारी के अंदर छिपाया हुआ था.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ट्रेंडिंग
  • पहले किया मां-बाप का कत्ल, फिर लाश के साथ बिताए चार साल, बेहद खौफनाक है यह बेटी
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.