महिला ने शेयर किया मरने के बाद का अनुभव, बोली स्वर्ग घूम कर आई हूं, खबर हैरान कर देगी
दुनिया में कई लोग ऐसे हैं जो मरकर वापस जिंदा होने का दावा करते हैं, और वे यह भी बताते हैं कि उन्होंने मरने के बाद क्या देखा और उनका अनुभव कैसा रहा. हालांकि इन बातों पर विश्वास करना इतना आसान नहीं होता.
ऐसा ही एक मामला सामने आया है विलो केलन नाम की एक महिला के साथ, जहां महिला ने यह दावा किया कि एक दुर्घटना के दौरान वे अपने शरीर से एक दम अलग हो चुकी थीं.
द मिरर की खबर के अनुसार 34 साल की विलो केलन अपनी कार समेत एक गहरे गड्ढे में गिर गई थीं, विलो ने बताया कि वह इस क्षण को अपना आखरी पल मान चुकी थीं.
दरअसल, विलो केलन अपनी नौकरी के पहले दिन ऑफिस से घर वापस जा रही थी, तभी एक अन्य कार ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे विलो 40 गज दूर एक गड्डे में जा गिरी. दुर्घटना इतनी भयावह थी कि लोगों ने मान लिया था कि महिला मर चुकी होगी.
विलो ने वेल्स ऑनलाइन से बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने दुर्घटना के बाद अलग ही दुनिया का अहसास किया, जहां सब कुछ काला था. लेकिन मैंने खुद को शांति और सहजता के बीच घिरा हुआ पाया. मैं अपने शरीर से बिल्कुल बाहर थी, और मेरी फिजिकल बॉडी मुझ से पूरी तरह से अलग हो चुकी थी.
विलो ने आगे बताया कि मुझे ऐसा लग रहा था कि मैं पाताल की तरफ खींची जा रही हूं. मैंने वहां एक हाइअर कॉस्मिक ऑर्डर को भी महसूस किया, मुझे लगा जैसे में दूसरी दुनिया में हूं.
विलो ने कहा कि मैं अब संतुष्ट हूं क्योंकि मैंने स्वर्ग को अनुभव किया है. मैंने मरने के डर पर काबू पा लिया है. इस अनुभव ने मुझे जीवन की सुंदरता और यहां की फिजिकल एक्जिस्टेंस को देखने की ताकत दी है.