✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

YouTube पर वीडियो शेयर करना होगा और आसान, आने वाला है ये नया फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

एबीपी टेक डेस्क   |  19 Apr 2026 12:43 PM (IST)
YouTube पर वीडियो शेयर करना होगा और आसान, आने वाला है ये नया फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

YouTube अपने मोबाइल ऐप के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को वीडियो के खास हिस्से आसानी से शेयर करने की सुविधा देगा. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी Timestamp Sharing नाम का एक नया ऑप्शन टेस्ट कर रही है.

1

इस फीचर की मदद से आप किसी वीडियो के पूरे लिंक की जगह उसका सिर्फ जरूरी हिस्सा शेयर कर पाएंगे. यानी अब आपको अलग से टाइम सेट करने या लिंक एडिट करने की जरूरत नहीं होगी. आप जिस समय से वीडियो शेयर करना चाहते हैं वहीं से वीडियो सीधे प्ले होगा.

2

अभी तक अगर किसी वीडियो का खास हिस्सा भेजना होता था तो यूजर्स को लिंक कॉपी करके उसमें टाइम मैन्युअली जोड़ना पड़ता था या किसी थर्ड-पार्टी टूल का सहारा लेना पड़ता था. लेकिन नए फीचर के साथ यह प्रक्रिया काफी आसान हो जाएगी बस एक टैप में आप अपनी पसंद का हिस्सा शेयर कर सकेंगे.

3

यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी होगा जो लंबे वीडियो देखते और शेयर करते हैं. जैसे ट्यूटोरियल, इंटरव्यू या एजुकेशनल कंटेंट जहां अक्सर किसी खास पॉइंट को ही दूसरों तक पहुंचाना होता है.

4

रिपोर्ट के अनुसार, यह नया फीचर YouTube Clips की जगह ले सकता है या उसके उपयोग को सीमित कर सकता है. Clips फीचर के जरिए यूजर्स वीडियो के छोटे हिस्से बनाकर शेयर करते थे लेकिन अब कंपनी एक आसान और तेज विकल्प की ओर बढ़ रही है. हालांकि पहले से बने Clips उपलब्ध रहेंगे लेकिन आगे नए क्लिप बनाने का तरीका बदल सकता है.

5

फिलहाल कंपनी ने इस फीचर के लॉन्च की आधिकारिक तारीख नहीं बताई है. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी टेस्टिंग मोबाइल ऐप पर शुरू हो चुकी है. आने वाले समय में यह फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो सकता है.

6

यह अपडेट वीडियो शेयरिंग को पहले से ज्यादा तेज और सरल बना देगा. खासकर उन यूजर्स के लिए जो अक्सर खास पलों को शेयर करना चाहते हैं उनके लिए यह फीचर काफी उपयोगी साबित होगा.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • YouTube पर वीडियो शेयर करना होगा और आसान, आने वाला है ये नया फीचर, जानिए कैसे करेगा काम
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.