✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

सिर्फ एक क्लिक से बंद हो सकता है आपका Gmail अकाउंट! Jio और Airtel यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा, जानिए क्या है वजह

एबीपी टेक डेस्क   |  26 Apr 2026 04:13 PM (IST)
सिर्फ एक क्लिक से बंद हो सकता है आपका Gmail अकाउंट! Jio और Airtel यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा, जानिए क्या है वजह

आजकल Jio और Airtel अपने कई रिचार्ज प्लान्स के साथ Google One की फ्री स्टोरेज दे रहे हैं. पहली नजर में यह ऑफर काफी आकर्षक लगता है क्योंकि बिना अतिरिक्त पैसे दिए आपको बड़ी स्टोरेज मिल जाती है. लेकिन अगर इसका इस्तेमाल सोच-समझकर नहीं किया गया तो आगे चलकर यही सुविधा परेशानी का कारण बन सकती है.

1

इन प्लान्स में कई बार 6 महीने से लेकर 18 महीने तक 1TB या 2TB तक की स्टोरेज मिलती है. अक्सर यूजर्स इस स्पेस को भरने में देर नहीं लगाते. असली समस्या तब आती है जब फ्री अवधि खत्म हो जाती है.

Continues below advertisement
2

अगर आप उसी स्टोरेज को जारी रखना चाहते हैं तो आपको महंगा सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है. अगर भुगतान नहीं किया तो आपकी क्लाउड सेवाएं सीमित हो सकती हैं और कामकाज प्रभावित होने लगता है.

Continues below advertisement
3

Gmail, Google Drive और Google Photos एक ही स्टोरेज सिस्टम पर चलते हैं. सामान्य तौर पर हर यूजर को 15GB फ्री स्पेस मिलता है. जब यह सीमा पार हो जाती है तो नए ईमेल आना बंद हो सकते हैं, फाइल अपलोड नहीं हो पाती और फोटो बैकअप भी रुक जाता है. अगर आपने पहले से बहुत ज्यादा डेटा स्टोर कर लिया है तो उसे हटाना भी आसान नहीं होता.

4

अक्सर सबसे ज्यादा स्पेस फोटो और वीडियो लेते हैं. अगर Google Photos में ऑटो बैकअप चालू है तो आपके फोन का हर मीडिया फाइल अपने आप क्लाउड में सेव होता रहता है. यही वजह है कि स्टोरेज बहुत तेजी से भर जाती है. समझदारी इसी में है कि जरूरत न होने पर बैकअप फीचर को बंद कर दिया जाए ताकि बेवजह डेटा जमा न हो.

5

फ्री क्लाउड स्पेस का इस्तेमाल केवल जरूरी चीजों के लिए करना ही बेहतर होता है. महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट्स, बैंकिंग फाइल्स या चुनिंदा फोटो-वीडियो ही सेव करें. हर छोटी-बड़ी फाइल को क्लाउड पर डालना भविष्य में मुश्किल बढ़ा सकता है. अगर जरूरी हो तो आप डेटा को खुद चुनकर अपलोड करें इससे स्टोरेज कंट्रोल में रहती है.

6

फ्री स्टोरेज एक अच्छी सुविधा है लेकिन बिना प्लानिंग के इसका इस्तेमाल आपको परेशानी में डाल सकता है. थोड़ी सावधानी और सही मैनेजमेंट से आप न सिर्फ अपनी Gmail ID को सुरक्षित रख सकते हैं बल्कि बेवजह के खर्च से भी बच सकते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • सिर्फ एक क्लिक से बंद हो सकता है आपका Gmail अकाउंट! Jio और Airtel यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा, जानिए क्या है वजह
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.