✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

चुनाव रिजल्ट 2026

पश्चिम बंगाल  (293/293)To Win - 147
207
BJP
80
TMC
02
LF+ISF
02
CONG
02
OTH
असम  (126/126)To Win - 64
102
BJP+
19
CONG+
05
OTH
तमिलनाडु  (234/234)To Win - 118
107
TVK
74
DMK+
53
ADMK+
00
OTH
केरलम  (140/140)To Win - 71
102
CONG+
35
LEFT+
03
OTH
पुदुचेरी  (30/30)To Win - 16
18
BJP+
06
CONG+
06
OTH
(Source: ECI/ABP News)

दुनिया का सबसे एडवांस Air Defence System किस देश के पास है? ऐसी टेक्नोलॉजी जिससे एक झटके में रोक देता है हवाई हमला

एबीपी टेक डेस्क   |  28 Sep 2025 07:47 AM (IST)
दुनिया का सबसे एडवांस Air Defence System किस देश के पास है? ऐसी टेक्नोलॉजी जिससे एक झटके में रोक देता है हवाई हमला

आज के दौर में जब युद्ध सिर्फ जमीनी स्तर पर नहीं बल्कि आसमान और साइबर स्पेस तक फैल चुका है. ऐसे समय में किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत उसका एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम माना जाता है. आधुनिक डिफेंस तकनीक इस काबिल हो चुकी है कि वह दुश्मन के मिसाइल अटैक, ड्रोन स्ट्राइक और हवाई हमले को एक झटके में नाकाम कर सकती है. ऐसे में सवाल उठता है कि दुनिया का सबसे मजबूत और एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम किस देश के पास है.

1

रूस का S-400 और S-500 एयर डिफेंस सिस्टम दुनिया का सबसे एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम माना जाता है. S-400 को दुनिया का सबसे भरोसेमंद डिफेंस शील्ड कहा जाता है. यह एक साथ 300 किलोमीटर दूर तक कई टारगेट्स को ट्रैक और नष्ट कर सकता है. भारत समेत कई देशों ने अपनी सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए S-400 खरीदा है.

2

S-500 इससे भी एडवांस तकनीक से लैस है जिसे रूस ने हाल ही में डिफेंस लाइनअप में शामिल किया है. यह लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) तक के सैटेलाइट को भी निशाना बना सकता है और 600 किलोमीटर तक की दूरी पर आने वाले टारगेट्स को गिरा सकता है.

3

इसके बाद अमेरिका का पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम और THAAD (Terminal High Altitude Area Defense) भी एडवांस डिफेंस सिस्टम में आता है. पैट्रियट सिस्टम कई दशकों से अमेरिकी सेना और उसके सहयोगी देशों को सुरक्षा प्रदान कर रहा है. यह दुश्मन के एयरक्राफ्ट, क्रूज मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइल तक को मिनटों में ध्वस्त कर सकता है.

4

वहीं THAAD सिस्टम उससे भी एक कदम आगे है. यह 200 किलोमीटर की दूरी तक आने वाली बैलिस्टिक मिसाइल को इंटरसेप्ट कर हवा में ही खत्म कर देता है. खास बात यह है कि यह हाई अल्टीट्यूड पर वार करता है जिससे दुश्मन के हमले का असर जमीन पर बिल्कुल भी नहीं होता.

5

इज़राइल का आयरन डोम भी दुनिया के सबसे चर्चित डिफेंस सिस्टम्स में गिना जाता है. यह खासतौर पर रॉकेट और ड्रोन हमलों को रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. इसकी सबसे बड़ी ताकत है इसकी किफायती और सटीक तकनीक. आयरन डोम सेकेंड्स में आने वाले रॉकेट्स का पता लगाकर उन्हें हवा में ही नष्ट कर देता है. गाज़ा सीमा पर हुए कई संघर्षों के दौरान आयरन डोम ने 90% से ज्यादा आने वाले रॉकेट्स को नाकाम किया है.

6

अगर रेंज, पावर और एडवांस तकनीक की बात करें तो अमेरिका और रूस इस क्षेत्र में सबसे आगे हैं. रूस का S-500 आधुनिक समय के सबसे एडवांस और हाई-टेक डिफेंस सिस्टम माने जाते हैं. इसके अलावा अमेरिका का THAAD एयर डिफेंस सिस्टम भी काफी एडवांस माना जाता है. वहीं इज़राइल का आयरन डोम एक प्रैक्टिकल और रियल-टाइम प्रोटेक्शन सिस्टम है जिसने अपनी उपयोगिता साबित की है.

7

दुनिया के हर बड़े देश अपनी सुरक्षा को लेकर डिफेंस सिस्टम पर अरबों डॉलर खर्च कर रहे हैं. रूस और अमेरिका के पास जहां सबसे एडवांस और लॉन्ग-रेंज सिस्टम्स हैं, वहीं इज़राइल का आयरन डोम रियल-टाइम मिसाइल डिफेंस का सबसे सफल उदाहरण है. साफ है कि आज के समय में किसी भी देश की ताकत केवल उसके हथियारों से नहीं बल्कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम की मजबूती से भी तय होती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया का सबसे एडवांस Air Defence System किस देश के पास है? ऐसी टेक्नोलॉजी जिससे एक झटके में रोक देता है हवाई हमला
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.