✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

पुराना हो गया OTP वाला तरीका! अब WhatsApp पर यूज करें ये वाला फीचर, हैकर्स के भी छूट जाएंगे पसीने

एबीपी टेक डेस्क   |  11 Apr 2026 07:22 PM (IST)
पुराना हो गया OTP वाला तरीका! अब WhatsApp पर यूज करें ये वाला फीचर, हैकर्स के भी छूट जाएंगे पसीने

आज के समय में साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं ऐसे में जिन ऐप्स का हम रोज इस्तेमाल करते हैं उनकी सिक्योरिटी को मजबूत रखना बेहद जरूरी हो गया है. WhatsApp भी उन्हीं में से एक है जहां अब सिर्फ OTP पर निर्भर रहना सुरक्षित नहीं माना जा सकता है. अगर आप अपने अकाउंट को सच में सुरक्षित रखना चाहते हैं तो Passkey फीचर का इस्तेमाल करना जरूरी है.

1

Passkey एक आधुनिक सेफ्टी टेक्नोलॉजी है जो आपके अकाउंट को पुराने OTP सिस्टम से अलग तरीके से सुरक्षित करती है. इसे एक्टिव करने के बाद आपका WhatsApp अकाउंट सीधे आपके फोन से जुड़ जाता है और लॉगिन के लिए आपको किसी मैसेज में आने वाले कोड का इंतजार नहीं करना पड़ता.

2

इसकी जगह आप अपने फिंगरप्रिंट, फेस आईडी या स्क्रीन लॉक की मदद से तुरंत लॉगिन कर सकते हैं. खास बात यह है कि अगर आपके फोन में सिम कार्ड एक्टिव न भी हो तब भी आप अपने अकाउंट तक पहुंच सकते हैं.

3

यह फीचर दो डिजिटल चाबियों के जरिए काम करता है. एक की WhatsApp के सर्वर पर सुरक्षित रहती है जबकि दूसरी आपके फोन में स्टोर होती है. जब भी आप लॉगिन करने की कोशिश करते हैं तो आपका फोन आपके बायोमेट्रिक डेटा से पहचान को वेरिफाई करता है और दोनों चाबियों के मैच होने के बाद ही आपको एक्सेस मिलता है. इस प्रोसेस में OTP की जरूरत ही खत्म हो जाती है जिससे अकाउंट की सुरक्षा कई गुना बढ़ जाती है.

4

Passkey का सबसे बड़ा फायदा यही है कि यह आपके अकाउंट को हैकिंग से काफी हद तक सुरक्षित बना देता है. अगर कोई आपका सिम क्लोन भी कर ले तब भी वह आपके अकाउंट तक नहीं पहुंच पाएगा क्योंकि उसके पास आपका बायोमेट्रिक एक्सेस नहीं होगा. इसके अलावा लॉगिन भी बेहद तेज और आसान हो जाता है जिससे बार-बार OTP डालने की झंझट खत्म हो जाती है.

5

अगर आप अपने WhatsApp में इस फीचर को चालू करना चाहते हैं तो सबसे पहले ऐप खोलकर सेटिंग्स में जाएं. वहां अकाउंट सेक्शन में आपको Passkeys का विकल्प मिलेगा.

6

इसे चुनने के बाद Create Passkey पर टैप करें और अपने फोन के लॉक सिस्टम जैसे फिंगरप्रिंट, फेस आईडी या पिन से वेरिफाई करें. इसके बाद आपका Passkey तैयार हो जाएगा और आपका अकाउंट पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • पुराना हो गया OTP वाला तरीका! अब WhatsApp पर यूज करें ये वाला फीचर, हैकर्स के भी छूट जाएंगे पसीने
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.