✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Laptop Keyboard की सफाई का सही तरीका, जानें आसान Tips

मानसी उपाध्याय   |  18 Sep 2026 06:47 AM (IST)
Laptop Keyboard की सफाई का सही तरीका, जानें आसान Tips

लैपटॉप पर काम करते-करते Keyboard पर धूल, गंदगी और उंगलियों का तेल जमा होना आम बात है, लेकिन कई बार Keycaps के नीचे जमा Dust और Debris की वजह से Keys सही तरह से काम नहीं करतीं और Press करने पर Keystroke Register नहीं होता है. इसका असर Typing से लेकर Gaming तक में दिखाई दे सकता है. हालांकि Laptop Keyboard की सफाई के लिए किसी खास मशीन या महंगे Cleaning Kit की जरूरत नहीं पड़ती है. कुछ सामान्य चीजों की मदद से इसे आसानी से साफ किया जा सकता है. तो आइए जानते हैं कि Laptop Keyboard की सफाई करने का सही तरीका क्या है.

1

सबसे पहले Laptop को पूरी तरह Shut Down करें और उसे Power से Disconnect कर दें.  इसके बाद Laptop को उल्टा कर दें, जिससे धूल और गंदगी Keys के नीचे और अंदर जाने की जगह बाहर निकल सके.

Continues below advertisement
2

एक Soft Brush, जैसे Synthetic Paintbrush, की मदद से Keys के ऊपर और उनके बीच जमा धूल को धीरे-धीरे साफ करें. Brush को बहुत जोर से न चलाएं, क्योंकि इससे Dust Keycaps के नीचे जा सकती है.

Continues below advertisement
3

अगर जल्दी सफाई करनी है तो Compressed Air काम आ सकती है. Nozzle लगाकर इसे Keyboard से करीब एक इंच दूर रखें और हल्के हाथ से Left-to-Right Z Pattern में Air Spray करें. MacBook के लिए Apple 75-degree Angle रखने की सलाह देता है. इसके बाद Laptop को 90 डिग्री घुमाकर प्रक्रिया दोहराई जा सकती है.

4

Brush या Compressed Air के बाद Microfiber Cloth से Keyboard को धीरे से पोंछें. इससे बची हुई गंदगी और उंगलियों का Oil साफ करने में मदद मिलेगी. Paper Towel इस्तेमाल न करें, क्योंकि उसके छोटे टुकड़े Keys के नीचे फंस सकते हैं.

5

अगर Keys पर ज्यादा Oil या दाग हैं, तो 70 प्रतिशत से ज्यादा Concentration वाला Isopropyl Alcohol इस्तेमाल न करें. इसे सीधे Keyboard पर डालने की जगह Microfiber Cloth पर लगाकर Keys को हल्के हाथ से साफ करें. ज्यादा दबाव न डालें, जिससे Alcohol Keys के नीचे न जाए.

6

अगर Laptop Model में Keycaps निकालने की सुविधा है, तभी उन्हें हटाकर साफ करें. Keycap निकालते समय उसे नुकसान न पहुंचे, इसका ध्यान रखें और वापस लगाने से पहले सब कुछ सूखने दें. वहीं, अगर Keyboard पर पानी या कोई सामान्य Liquid गिर जाए, तो Laptop बंद करके उसे उल्टा रखें और नीचे Towel लगाकर कम से कम 24 घंटे छोड़ दें. अगर गिरा हुआ Liquid बहुत ज्यादा Sugary है, जैसे Soda, तो Laptop को Professional Repair Shop पर साफ करवाना बेहतर है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • Laptop Keyboard की सफाई का सही तरीका, जानें आसान Tips
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.