जियो को सीधी टक्कर, Vi 200 रुपये में दे रही है 20 OTT की एक्सेस

प्रमोद कुमार   |  28 Jul 2026 12:27 PM (IST)
जियो को सीधी टक्कर, Vi 200 रुपये में दे रही है 20 OTT की एक्सेस

Vi 200 Plan: वोडाफोन आइडिया (Vi) ने एक नया रिचार्ज प्लान लॉन्च कर धमाल मचा दिया है. कंपनी ने सिर्फ 200 रुपये की लागत वाला नया प्लान लॉन्च किया है, जिसमें 1-2 नहीं बल्कि 20 OTT प्लेटफॉर्म्स की एक्सेस मिल रही है. इसके साथ Vi Movies & TV पैक, लाइव टीवी, हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड 5G डेटा समेत बहुत कुछ मिल रहा है. यानी कंपनी ने एक ही रिचार्ज में डेटा और एंटरटेनमेंट का पूरा इंतजाम कर दिया है. कुछ दिन पहले जियो ने भी 200 रुपये की कीमत में ऐसा ही एंटरटेनमेट पैक लॉन्च किया था, जिसे Vi का नया प्लान कड़ी टक्कर दे रहा है.

1

अब आपको अलग-अलग स्ट्रीमिंग सर्विस के लिए अलग-अलग सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं है. Vi का यह रिचार्ज प्लान आपकी सारी जरूरतों को पूरा कर देगा. इस प्लान में आपको जियोहॉटस्टार, सोनी लिव, जी5, लायंसगेट प्ले, शेमारू मी, फैनकोड, प्लेफ्लिक्स, क्लिक, अतरंगी, चौपाल, यप्प टीवी, पॉकेट फिल्म्स, टाइम्स प्ले और NextGTV समेत 20 OTT प्लेटफॉर्म्स की एक्सेस मिलेगी. ये सारी सर्विसेस Vi Movies & TV प्लेटफॉर्म के जरिए अवेलेबल रहेंगी.

2

Vi के नए प्लान में आपको टीवी शो, लाइव स्पोर्ट्स, न्यूज और इंटरनेशनल मूवीज आदि देखने को मिलेगी. यह प्लान 200 से अधिक टीवी चैनल ऑफर कर रहा है. इस प्लेटफॉर्म के जरिए आप 16 भाषाओं में कंटेट देख सकते हैं. यानी हिंदी, पंजाबी और इंग्लिश समेत आप अपनी किसी भी मनपसंद भाषा को चुनकर उसके कंटेट का मजा उठा सकते हैं.

3

Vi का प्लान आपको एक साथ चार डिवाइस पर अपने सब्सक्रिप्शन यूज करने का ऑप्शन देगा. यानी आप चाहें तो फोन, लैपटॉप और टीवी समेत किसी भी डिवाइस पर अपनी पसंद का कंटेट देख सकते हैं. इसमें एक साथ दो लोग एक ही समय पर स्ट्रीमिंग कर पाएंगे. हालांकि, सोनी लिव के स्ट्रीमिंग के अपने नियम हैं, इसलिए इस पर थोड़ी लिमिट लगी हुई है.

4

प्लान के बाकी फायदों की बात करें तो इसमें आपको 28 दिन की वैलिडिटी मिल रही है. इन 28 दिनों के दौरान यूज करने के आपको कुल 30GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है. इस डेटा पर डेली की कोई लिमिट नहीं है. साथ ही अगर आप एलिजिबल यूजर हैं तो अनलिमिटेड 5G डेटा का आनंद भी उठा सकते हैं.

5

Vi का 200 रुपये वाला प्लान लेना बहुत आसान है. आप Vi ऐप, कंपनी की वेबसाइट, किसी भी रिटेल आउटलेट या दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से यह रिचार्ज प्लान ले सकते हैं. रिचार्ज होते ही 20 OTT प्लेटफॉर्म्स और 200 से अधिक टीवी चैनल के लिए आपके दरवाजे खुल जाएंगे. यह एक प्लान आपकी सारी एंटरटेनमेंट जरूरतों को पूरा कर देगा.

6

जियो के प्लान में 200 रुपये के बदले में YouTube Premium, Prime Video, JioHotstar, Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+ समेत 15 OTT प्लेटफॉर्म्स, टीवी चैनल्स, मूवी टिकट और डेटा ऑफर किया जा रहा है. 28 दिन की वैलिडिटी वाले इस पैक में आपको कुल 30GB हाई-स्पीड डेटा, जियो टीवी ऐप्स के जरिए 1000+ से ज्यादा टीवी चैनल और मूवी टिकट पर 150 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है.

7

अगर जियो के प्लान की बात करें तो कंपनी इसमें 200 रुपये की कीमत में 15 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स के साथ-साथ हाई-स्पीड डेटा भी ऑफर कर रही है. जियो का यह नया रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट हैं, जो एंटरटेनमेंट बेनेफिट्स के साथ-साथ एक्स्ट्रा मोबाइल डेटा तलाश रहे हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • जियो को सीधी टक्कर, Vi 200 रुपये में दे रही है 20 OTT की एक्सेस
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो