✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Aviation या  Aeronautics, जानिए किस कोर्स में है ज्यादा स्कोप?

कविता गाडरी   |  28 Jul 2026 10:57 AM (IST)
Aviation या  Aeronautics, जानिए किस कोर्स में है ज्यादा स्कोप?

Aviation vs Aeronautics: एयरक्राफ्ट और एविएशन इंडस्ट्री में करियर बनाने की सोच रहे छात्रों के सामने अक्सर सबसे बड़ा सवाल होता है कि एविएशन चुनें या एयरोनॉटिक्स. दोनों कोर्स के नाम भले ही एक जैसे लगते हैं, लेकिन पढ़ाई, स्किल्स और करियर के लिहाज से दोनों पूरी तरह अलग है. सही ऑप्शन का चयन इस बात पर निर्भर करता है कि छात्र की रुचि तकनीकी क्षेत्र में है या एयरलाइंस और एयरपोर्ट संचालन से जुड़े कामों में.

1

एविएशन का संबंध हवाई यात्रा से जुड़े पूरे सिस्टम के संचालन और प्रबंधन से हैं. इसमें एयरलाइन ऑपरेशन, एयरपोर्ट मैनेजमेंट, कार्गो सर्विस, एवियशन सेफ्टी, फ्लाइट ऑपरेशन, ग्राहक सेवा और नियामक संस्थाओं से जुड़े विषय पढ़ाए जाते हैं. इसका उद्देश्य हवाई यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से संचालित करना होता है.

Continues below advertisement
2

वहीं एयरोनॉटिक्स इंजीनियरिंग की एक शाखा है, जिसमें विमान के डिजाइन, निर्माण, परीक्षण और रखरखाव की पढ़ाई कराई जाती है. इस कोर्स में एयरोडायनामिक्स प्रोपल्शन, एयरक्राफ्ट स्ट्रक्चर, फ्लाइट मैकेनिक्स, कंट्रोल सिस्टम और दूसरी तकनीकी विषय शामिल होते हैं.

Continues below advertisement
3

अगर किसी छात्र की रुचि फिजिक्स, गणित, इंजीनियरिंग डिजाइन और यह समझने में है कि विमान कैसे उड़ता है और कैसे बनाया जाता है, तो उसके लिए एयरोनॉटिक्स बेहतर ऑप्शन हो सकता है. इस कोर्स में लैब, डिजाइन प्रोजेक्ट, कंप्यूटर सिमुलेशन और तकनीकी रिसर्च पर ज्यादा जोर दिया जाता है.

4

दूसरी और जिन छात्रों की रुचि एयरलाइन संचालन, एयरपोर्ट मैनेजमेंट, फ्लाइट प्लानिंग, बिजनेस मैनेजमेंट और यात्रियों की सेवाओं से जुड़े कार्यों में है, उनके लिए एविएशन ज्यादा उपयुक्त माना जाता है.

5

वहीं अक्सर छात्र यह मान लेते हैं कि पायलट बनने के लिए एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग करना जरूरी है, जबकि ऐसा नहीं है. कमर्शियल पायलट बनने के लिए अलग प्रशिक्षण और लाइसेंस प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है. वहीं विमान डिजाइन करने वाले इंजीनियरों का पायलट बनना जरूरी नहीं होता, इसलिए कोर्स चुनने से पहले दोनों क्षेत्र के बीच का अंतर समझना जरूरी है.

6

एयरोनॉटिक्स की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए एयरक्राफ्ट, मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों, रक्षा क्षेत्र, मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल कंपनियों, ड्रोन डेवलपमेंट, रिसर्च लैब और स्पेस टेक्नोलॉजी से जुड़े संस्थानों में अवसर मिल सकते हैं. यहां एयरक्राफ्ट डिजाइन, स्ट्रक्चरल एनालिसिस, प्रोपल्शन इंजीनियरिंग, फ्लाइट टेस्टिंग और सिस्टम इंटीग्रेशन जैसे क्षेत्रों में काम करने का मौका मिलता है.

7

एविएशन के छात्रों के लिए एयरलाइन ऑपरेशन, एयरपोर्ट मैनेजमेंट, एविएशन सेफ्टी, एयर कार्गो, लॉजिस्टिक्स, ग्राउंड ऑपरेशन, फ्लाइट डिस्पैच, एविएशन कंसल्टिंग, ग्राहक सेवा और नियामक संस्थाओं में करियर की संभावनाएं होती है. एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन सर्विसेज के विस्तार के साथ इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं.

8

देश का एविएशन सेक्टर तेजी से विस्तार कर रहा है. घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और नए एयरपोर्ट्स भी विकसित किए जा रहे हैं. इसके साथ ही आने वाले वर्षों में बड़ी संख्या में नए कमर्शियल विमान शामिल होने की संभावना है. रक्षा क्षेत्र, एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग, एमआरओ, ड्रोन टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड एयर मोबिलिटी में निवेश बढ़ने से एविएशन और एयरोनॉटिक्स दोनों क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • शिक्षा
  • Aviation या  Aeronautics, जानिए किस कोर्स में है ज्यादा स्कोप?
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.