✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Google Maps की ये Setting तुरंत करें OFF! वरना हर कदम का Location होता रहेगा ट्रैक

हिमांशु तिवारी   |  22 Sep 2026 03:16 PM (IST)
Google Maps की ये Setting तुरंत करें OFF! वरना हर कदम का Location होता रहेगा ट्रैक

आज के समय में स्मार्टफोन हमारी लोकेशन से जुड़ी कई जानकारी सेव करता है. Maps का Timeline फीचर भी यूजर के घूमने-फिरने की जगहों का रिकॉर्ड रख सकता है. यह फीचर कई बार पुरानी जगह, रेस्टोरेंट या किसी ट्रिप को याद करने में काम आता है लेकिन प्राइवेसी को लेकर चिंतित यूजर्स इसे बंद करना चाहते हैं. Google Maps की Location History को बंद करना काफी आसान है.

1

Google Maps का Timeline फीचर आपके फोन की लोकेशन से जुड़ी जानकारी का इस्तेमाल करके उन जगहों का रिकॉर्ड तैयार करता है जहां आप गए हैं. इससे यूजर बाद में अपनी पुरानी ट्रैवल हिस्ट्री और विजिट की गई जगहों को देख सकता है. हालांकि, अगर आप नहीं चाहते कि आपकी लोकेशन हिस्ट्री सेव हो तो इस फीचर को बंद किया जा सकता है.

Continues below advertisement
2

Google ने Location History के स्टोरेज सिस्टम में भी बदलाव किया है और Timeline डेटा को डिवाइस पर स्टोर करने की दिशा में कदम बढ़ाया है. हालांकि, प्राइवेसी के लिहाज से यूजर के पास इसे बंद करने का ऑप्शन मौजूद है.

Continues below advertisement
3

सबसे पहले अपने फोन में Google Maps ऐप खोलें. इसके बाद सर्च बार के दाईं ओर दिखाई देने वाली अपनी Profile Picture पर टैप करें. अब यहां Your Timeline ऑप्शन दिखाई देगा. इसे ओपन करें. इसके बाद स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर मौजूद तीन डॉट्स पर टैप करें और Location and privacy settings में जाएं.

4

अब Timeline ऑप्शन चुनें. यहां आपको Location History को बंद करने से जुड़े ऑप्शन दिखाई देंगे. अगर आप केवल आगे की Location History सेव होने से रोकना चाहते हैं तो Turn off चुन सकते हैं. वहीं, अगर आप पहले से सेव की गई Location History को भी हटाना चाहते हैं तो Turn off and delete activity ऑप्शन चुनें.

5

अगर आप Location History पूरी तरह बंद नहीं करना चाहते तो Google Maps में Auto-delete का ऑप्शन भी मिलता है. इसके जरिए पुरानी लोकेशन एक्टिविटी को अपने आप डिलीट किया जा सकता है. उपलब्ध ऑप्शनों में 3 महीने, 18 महीने और 36 महीने से पुरानी एक्टिविटी को हटाने का ऑप्शन शामिल रहता है.

6

आपको बता दें कि एक जरूरी बात यह है कि Timeline की ये सेटिंग डिवाइस-स्पेसिफिक हो सकती है. यानी अगर आप Google Maps को किसी दूसरे फोन या टैबलेट पर भी इस्तेमाल करते हैं तो वहां भी इन सेटिंग्स को अलग से चेक करना पड़ता है. जरूरत पड़ने पर इसी सेक्शन से Timeline डेटा को एक्सपोर्ट या किसी खास समय का डेटा डिलीट भी किया जा सकता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • Google Maps की ये Setting तुरंत करें OFF! वरना हर कदम का Location होता रहेगा ट्रैक
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.