✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Phone Privacy Settings: पार्टनर संग प्राइवेट मोमेंट में बंद कर दें अपने फोन की ये सेटिंग, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

कविता गाडरी   |  10 Jul 2026 10:24 AM (IST)
Phone Privacy Settings: पार्टनर संग प्राइवेट मोमेंट में बंद कर दें अपने फोन की ये सेटिंग, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

Phone Privacy Settings: आजकल स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का इतना अहम हिस्सा बन चुका है कि बात करने से लेकर, बैंकिंग, शॉपिंग और फोटो खींचना तक हर काम इसी के जरिए होता है. लेकिन यही स्मार्टफोन कई बार हमारी प्राइवेट लाइफ में सेंध लगाने की वजह भी बन जाता है. खासतौर पर जब आप अपने पार्टनर के साथ पर्सनल टाइम स्पेंड कर रहे हो तो स्मार्टफोन की कुछ सेटिंग ऑन रहने की वजह से आपकी बातें आदतें और एक्टिविटी किसी थर्ड पार्टी तक पहुंच सकती है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ पर्सनल टाइम बिता रहे हैं, तो आपको अपने फोन की कौन सी सेटिंग बंद कर देनी चाहिए, वरना लेने के देने पड़ जाएंगे.

1

एंड्रॉयड और आईफोन दोनों में वॉयस असिस्टेंट का फीचर मौजूद होता है. एंड्रॉयड में गूगल असिस्टेंट और आईफोन में सिरी जैसे कमांड सुनने के लिए यह फीचर माइक्रोफोन को लगातार को पावर मोड में एक्टिव रखता है. अगर आप इस सुविधा का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो इसे बंद कर सकते हैं. इससे आपकी प्राइवेसी के साथ-साथ बैटरी पर भी पॉजिटिव इंपैक्ट पड़ सकता है.  

Continues below advertisement
2

इसके अलावा कई एप्स इंस्टॉल करते समय माइक्रोफोन और कैमरा की परमिशन मांगते हैं. कई बार यह परमिशन उस ऐप के काम करने के लिए जरूरी भी नहीं होती. ऐसे में फोन की सेटिंग्स में जाकर परमिशन मैनेजर या प्राइवेसी सेक्शन में देखें कि किन ऐप्स को माइक्रोफोन और कैमरा एक्सेस मिला हुआ है. जिन ऐप्स को इसकी जरूरत नहीं है, उनकी परमिशन हटा दें.    

Continues below advertisement
3

कई स्मार्टफोन आपकी अक्सर जाने वाली जगहों का रिकॉर्ड भी से रखते हैं. इसके अलावा कई ऐप्स लगातार आपकी लोकेशन ट्रैक करते रहते हैं. अगर आपके किसी ऐप को हर समय लोकेशन की जरूरत नहीं है, तो इसकी परमिशन व्हाईल यूजिंग द ऐप या आस्क एवरी टाइम पर सेट कर दें.  इससे कोई आपकी अनावश्यक लोकेशन ट्रैक नहीं कर पाएगा.    

4

कई एप्स केवल एक फोटो अपलोड करने के लिए भी पूरी गैलरी का एक्सेस मांग लेते हैं, जहां संभव हो सिलेक्टेड फोटोज या सीमित फोटो एक्सेस का ऑप्शन चुने. इससे आपकी पूरी लाइब्रेरी किसी ऐप के पास नहीं जाएगी और आपकी पर्सनल फोटोज भी सेफ रहेंगी.  

5

इसके अलावा कुछ ऐप्स बंद होने के बाद भी बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और डेटा का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में सेटिंग्स में जाकर उन ऐप्स की बैकग्राउंड एक्टिविटी बंद कर दें, जिनकी लगातार जरूरत नहीं हो. इससे आपका अनावश्यक डेटा शेयरिंग बंद हो जाएगा.

6

वहीं होटल में मिलने वाले फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल करते समय भी सावधान रहे. अगर जरूरी न हो तो होटल वाई-फाई की जगह पर्सनल डेटा का यूज करें, जिससे आपकी पर्सनल जानकारी ऑनलाइन हैकर्स के हाथ नहीं लगेगी.    

7

वहीं कुछ स्मार्टफोन में वॉयस असिस्टेंट के अलावा भी कुछ फीचर होते हैं जो हमेशा आपकी आवाज सुनते रहते हैं. यह यह फीचर आपकी प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा बन सकता है. ऐसे में अगर आपके फोन में भी ऐसा फीचर है तो इसे तुरंत बंद कर दें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • Phone Privacy Settings: पार्टनर संग प्राइवेट मोमेंट में बंद कर दें अपने फोन की ये सेटिंग, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.