✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

बंद पड़ा मोबाइल नंबर भी फिर से ऐसे हो जाएगा चालू! मिलेगी 90 दिन की वैलिडिटी, जानिए आसान तरीका

एबीपी टेक डेस्क   |  16 Mar 2026 08:47 AM (IST)
बंद पड़ा मोबाइल नंबर भी फिर से ऐसे हो जाएगा चालू! मिलेगी 90 दिन की वैलिडिटी, जानिए आसान तरीका

कई बार ऐसा होता है कि लोग अपने मोबाइल नंबर का समय पर रिचार्ज नहीं करा पाते और कुछ समय बाद उनका सिम बंद हो जाता है. अगर नंबर लंबे समय तक बंद रहता है तो टेलीकॉम कंपनी उसे किसी दूसरे ग्राहक को जारी भी कर सकती है. ऐसे में उस नंबर से जुड़े बैंक अकाउंट, दस्तावेज या ऑनलाइन सेवाओं को लेकर परेशानी खड़ी हो जाती है. लेकिन अब ऐसे यूजर्स के लिए राहत की खबर है.

1

अगर आपका मोबाइल नंबर Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) का है और वह रिचार्ज न होने की वजह से बंद हो गया है, तो उसे दोबारा चालू कराया जा सकता है. कंपनी ने ग्राहकों के लिए एक ऐसा प्लान पेश किया है जिसके जरिए बंद पड़े नंबर को फिर से एक्टिव किया जा सकता है और साथ में लंबी वैधता भी मिलती है.

2

कंपनी के इस खास ऑफर के तहत यूजर्स करीब 449 रुपये का रिचार्ज कराकर अपने बंद सिम को फिर से सक्रिय कर सकते हैं. इस प्लान के साथ लगभग 90 दिनों की वैधता दी जाती है, जिससे ग्राहकों को लंबे समय तक नंबर चालू रखने की सुविधा मिलती है.

3

इस प्लान में कॉलिंग और डेटा से जुड़ी कुछ बेसिक सुविधाएं भी शामिल हैं. यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है. इसके अलावा पूरे प्लान के दौरान लगभग 5GB डेटा मिलता है और रोजाना 100 SMS भेजने की सुविधा भी दी जाती है. यानी कम कीमत में ग्राहकों को जरूरी टेलीकॉम सेवाएं मिल जाती हैं और उनका पुराना नंबर भी सुरक्षित रह सकता है.

4

अगर किसी का नंबर बंद हो चुका है तो उसे दोबारा चालू कराने के लिए रिचार्ज करना जरूरी होता है. इसके लिए ग्राहक अपने नजदीकी BSNL रिटेलर या स्टोर पर जाकर यह प्लान एक्टिव करा सकते हैं.

5

इसके अलावा डिजिटल तरीके से भी रिचार्ज करने का विकल्प उपलब्ध है. कंपनी अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए भी यह सुविधा दे रही है जहां यूजर्स आसानी से प्लान चुनकर भुगतान कर सकते हैं. कुछ मामलों में कंपनी के चैटबॉट लिंक के माध्यम से भी रिचार्ज करने का विकल्प दिया गया है जिससे प्रक्रिया और आसान हो जाती है.

6

कंपनी के अनुसार यह सुविधा हमेशा के लिए नहीं है, बल्कि सीमित समय के लिए दी जा रही है. ग्राहक इस ऑफर का लाभ 31 मार्च 2026 तक उठा सकते हैं. इसलिए जिन लोगों का BSNL नंबर बंद हो गया है या जल्द बंद होने वाला है उनके लिए यह अच्छा मौका हो सकता है. समय रहते रिचार्ज करके वे अपने पुराने नंबर को दोबारा चालू करा सकते हैं और उससे जुड़े जरूरी काम बिना किसी परेशानी के जारी रख सकते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • बंद पड़ा मोबाइल नंबर भी फिर से ऐसे हो जाएगा चालू! मिलेगी 90 दिन की वैलिडिटी, जानिए आसान तरीका
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.