✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Telegram में जुड़े 3 नए फीचर्स, सीक्रेट बातों के लिए ये वाला है बेहद खास

एबीपी टेक डेस्क   |  23 Jan 2024 02:46 PM (IST)
Telegram में जुड़े 3 नए फीचर्स, सीक्रेट बातों के लिए ये वाला है बेहद खास

टेलीग्राम

1

टेलीग्राम एक क्लाउड बेस्ड मैसेंजिंग ऐप है. करोड़ों लोग भारत में इस ऐप को निजी बातचीत के अलावा काम काज के लिए यूज करते हैं. कंपनी ने कुछ नए फीचर यूजर्स की सेफ्टी को ध्यान में रखकर जारी किए हैं. इन्हें आपकी प्राइवेसी को और बेहतर बनाने के लिए लाइव किया गया है.

2

सबसे पहला फीचर व्यू वंस का है. इस फीचर के तहत आप अब वीडियो और ऑडियो मैसेज को भी व्यू वन्स के लिए सेट कर सकते हैं. वैसे कंपनी ने इस फीचर को पिछले साल लॉन्च कर दिया था लेकिन तब ये फोटो और वीडियो तक सीमित था. अब कंपनी वॉइस मैसेजस के लिए भी इसे ले आई है.

3

दूसरा फीचर वीडियो और ऑडियो मैसेज भेजते हुए आपको इन्हें पॉज करने की सुविधा देता है. यदि मैसेज रिकॉर्ड करते हुए आपको कोई जरूरी काम आ जाता है तो आप इसे पॉज कर अपने काम को पूरा करने के बाद फिर रिकॉर्डिंग को कंटिन्यू कर सकते हैं.

4

तीसरा फीचर आपको रीड टाइम कंट्रोल देता है. यानि आप ये डिसाइड कर सकते हैं कि आपका मैसेज कोई कितने बार सुन या देख सकता है. इसके लिए आपको एक फीचर तब मिलेगा जब आप मैसेज को व्यू वन्स के लिए सेट करेंगे. लीमिट खत्म होने के बाद मैसेज अपने आप डिलीट हो जाएगा.

5

टेलीग्राम यूजर्स के लिए ये सुविधा भी जोड़ रही है जिसमें यूजर ये जान सकता है कि सामने वाले व्यक्ति ने आपका मैसेज सुना या नहीं. आप सेटिंग में जाकर इस सुविधा को बंद कर सकते हैं.

6

कंपनी पेड यूजर्स के लिए कुछ नए फीचर्स भी पेश कर रही है. अब, प्रीमियम यूजर्स अपना पढ़ने का समय छिपा सकते हैं. हालांकि अगर वे इसे सार्वजनिक रूप से साझा करते हैं तो वे किसी और के पढ़ने का समय देख सकते हैं. साथ ही, भुगतान करने वाले यूजर्स यह चुन सकते हैं कि उन्हें पहले संदेश कौन भेज सकता है, हर कोई या मेरे संपर्क या सिर्फ प्रीमियम यूजर्स.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • Telegram में जुड़े 3 नए फीचर्स, सीक्रेट बातों के लिए ये वाला है बेहद खास
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.