WhatsApp पर रहेंगे पूरी तरह गुप्त! बिना नंबर दिखाए चैट करने के ये 4 स्मार्ट तरीके जान लिए तो मजा आ जाएगा

WhatsApp आज सिर्फ बातचीत का जरिया नहीं रहा बल्कि यह हमारी पहचान से भी जुड़ चुका है. ऐसे में कई लोग चाहते हैं कि वे WhatsApp का इस्तेमाल तो करें लेकिन अपना असली मोबाइल नंबर हर किसी को न दिखे. हाल ही में ऐसी चर्चाएं जरूर सामने आई हैं कि भविष्य में WhatsApp खुद फोन नंबर छिपाने का फीचर ला सकता है लेकिन फिलहाल ऐसा कोई आधिकारिक विकल्प मौजूद नहीं है. इसके बावजूद कुछ तरीके हैं जिनकी मदद से आप अपनी पहचान काफी हद तक सुरक्षित रख सकते हैं और अनजान लोगों तक अपना प्राइमरी नंबर पहुंचने से रोक सकते हैं.
WhatsApp पर नंबर लीक होने का सबसे आम रास्ता ग्रुप्स होते हैं. बड़े और पब्लिक ग्रुप्स में जैसे ही आप जुड़ते हैं, वहां मौजूद हर सदस्य आपका नंबर देख सकता है. यही वजह है कि कोशिश करनी चाहिए कि ऐसे ग्रुप्स को अपने मुख्य नंबर से जॉइन न करें. अगर किसी कम्युनिटी या ग्रुप में शामिल होना जरूरी हो तो उसके लिए किसी अलग नंबर या बिजनेस से जुड़े नंबर का इस्तेमाल ज्यादा सुरक्षित रहता है. इससे आपका पर्सनल नंबर अनजान लोगों की नजरों से दूर रहता है.
आमतौर पर लोग WhatsApp अकाउंट अपने रोजमर्रा के इस्तेमाल वाले मोबाइल नंबर से बनाते हैं लेकिन यह कोई मजबूरी नहीं है. WhatsApp एक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है और इसका मतलब यह नहीं कि आपको हमेशा अपना प्राइमरी नंबर ही इस्तेमाल करना पड़े. अगर आप किसी दूसरे नंबर से अकाउंट बनाते हैं तो WhatsApp पर बातचीत करने वाले लोगों को वही नंबर दिखाई देगा न कि आपका असली मोबाइल नंबर. इससे आपकी प्राइवेसी काफी हद तक बनी रहती है.
अगर आप नहीं चाहते कि आपका मुख्य नंबर WhatsApp पर नजर आए तो सबसे आसान तरीका यही है कि आप उसी नंबर से अकाउंट न बनाएं. इसके लिए आप किसी सेकेंडरी सिम या वैकल्पिक नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसा करने से आपका पर्सनल नंबर पूरी तरह अलग रहेगा और जिन लोगों से आप चैट करेंगे, वे आपके असली नंबर तक नहीं पहुंच पाएंगे.
बहुत कम लोगों को यह जानकारी होती है कि WhatsApp पर लैंडलाइन नंबर से भी अकाउंट बनाया जा सकता है. रजिस्ट्रेशन के समय लैंडलाइन नंबर डालकर मैसेज की जगह कॉल से वेरिफिकेशन का विकल्प चुनना होता है. इसके बाद लैंडलाइन पर आने वाली कॉल में बताया गया सिक्योरिटी कोड डालते ही WhatsApp एक्टिव हो जाता है. इस तरीके से भी आपका मुख्य मोबाइल नंबर पूरी तरह छिपा रहता है.
अगर आप WhatsApp का इस्तेमाल काम या बिजनेस के लिए करते हैं तो WhatsApp Business ऐप एक बेहतर विकल्प हो सकता है. इसमें आप किसी अलग नंबर से अकाउंट बनाकर प्रोफेशनल बातचीत कर सकते हैं जबकि आपका पर्सनल WhatsApp पूरी तरह निजी बना रहता है. इस तरह आप काम और निजी जिंदगी के बीच साफ अंतर भी बनाए रख सकते हैं.