✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

इग्नू ने शुरू किया फैशन डिजाइनिंग का नया कोर्स, 12वीं पास छात्र घर बैठे कर सकते हैं पढ़ाई

रजनी उपाध्याय   |  08 Feb 2026 08:39 AM (IST)
इग्नू ने शुरू किया फैशन डिजाइनिंग का नया कोर्स, 12वीं पास छात्र घर बैठे कर सकते हैं पढ़ाई

फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाने की सोच रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने नया बीएससी फैब्रिक एंड अपैरल डिजाइन कोर्स शुरू किया है. इस कोर्स में छात्र घर बैठे पढ़ाई कर सकते हैं और फैशन इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का मौका पा सकते हैं.

1

IGNOU का यह नया कोर्स चार साल का स्नातक प्रोग्राम है. इसे ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड में कराया जाएगा. इस कोर्स में छात्रों को फैशन डिजाइन, टेक्सटाइल और कपड़े बनाने से जुड़ी जानकारी दी जाएगी, साथ ही थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल स्किल्स पर भी पूरा ध्यान दिया जाएगा, जिससे छात्रों को इंडस्ट्री में काम करने में आसानी होगी.

2

इस कोर्स में वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने अंग्रेजी माध्यम से साइंस विषय के साथ 12वीं पास की हो.इसके अलावा उम्मीदवारों को 12वीं पास किए कम से कम 3 से 6 साल पूरे होना जरूरी है. तभी वे इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं.

3

इस कोर्स की फीस लगभग 11,000 रुपये प्रति वर्ष रखी गई है.यह पूरा कोर्स 120 क्रेडिट का होगा. इस कोर्स की सामान्य अवधि 3 साल निर्धारित की गई है, जबकि छात्रों को इसे पूरा करने के लिए अधिकतम 4 साल का समय दिया जाएगा. इस प्रोग्राम की परीक्षाएं हर साल आयोजित की जाएगी.

4

इस कोर्स में छात्रों को मल्टीपल एग्जिट की सुविधा दी गई है. यानी अगर कोई छात्र किसी कारण से पढ़ाई बीच में छोड़ना चाहता है, तो उसे खाली हाथ नहीं जाना पड़ेगा.एक साल की पढ़ाई पूरी करने पर छात्रों को यूजी सर्टिफिकेट मिलेगा. दो साल पूरे करने पर यूजी डिप्लोमा दिया जाएगा. वहीं तीन साल की पढ़ाई पूरी करने पर छात्रों को बीएससी डिग्री मिल जाएगी. अगर छात्र चार साल तक पढ़ाई पूरी करते हैं, तो उन्हें बीएससी ऑनर्स की डिग्री प्रदान की जाएगी.

5

इस कोर्स में छात्रों को पढ़ाई के लिए प्रिंट और डिजिटल दोनों तरह की स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उन्हें पढ़ाई में किसी तरह की परेशानी न हो. छात्र अपनी सुविधा के अनुसार किताबों के जरिए ऑफलाइन पढ़ाई कर सकते हैं या फिर डिजिटल मटेरियल के माध्यम से मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर भी पढ़ाई कर सकते हैं. इससे दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों को भी अच्छी शिक्षा पाने का मौका मिलेगा.

6

आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जायें . उम्मीदवार नया रजिस्ट्रेशन करने के बाद  लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को भरें और सभी जरूरी दस्तावेज सही फॉर्मेट में अपलोड करें. सभी जानकारी भरें. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • शिक्षा
  • इग्नू ने शुरू किया फैशन डिजाइनिंग का नया कोर्स, 12वीं पास छात्र घर बैठे कर सकते हैं पढ़ाई
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.