✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

बिना बटन दबाए फोन लॉक! सिर्फ स्क्रीन छूते ही हो जाएगा काम, अभी जानें ये स्मार्ट ट्रिक

एबीपी टेक डेस्क   |  03 May 2026 06:48 AM (IST)
बिना बटन दबाए फोन लॉक! सिर्फ स्क्रीन छूते ही हो जाएगा काम, अभी जानें ये स्मार्ट ट्रिक

आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग का साधन नहीं रहा बल्कि इसमें हमारी निजी जिंदगी का बड़ा हिस्सा सेव रहता है. बैंकिंग ऐप, UPI पेमेंट, पर्सनल फोटो और कई जरूरी डाटा फोन में मौजूद होता है. ऐसे में फोन को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी हो जाता है ताकि कोई अनजान व्यक्ति आपकी जानकारी तक न पहुंच सके.

1

ज्यादातर लोग अब भी फोन लॉक करने के लिए सिर्फ पावर बटन का ही इस्तेमाल करते हैं लेकिन एंड्रॉयड स्मार्टफोन में ऐसे कई स्मार्ट फीचर्स दिए जाते हैं जिनकी मदद से बिना बटन दबाए भी फोन लॉक किया जा सकता है. दिलचस्प बात यह है कि इन फीचर्स को इस्तेमाल करना बेहद आसान है और एक बार इन्हें सेट कर लेने के बाद आपका फोन इस्तेमाल करने का तरीका पूरी तरह बदल सकता है.

2

अगर आप बार-बार पावर बटन दबाने से बचना चाहते हैं तो डबल टैप फीचर आपके काफी काम आ सकता है. इस सुविधा के जरिए आप सिर्फ स्क्रीन पर दो बार टैप करके ही फोन को लॉक कर सकते हैं. इसके लिए आपको फोन की सेटिंग्स में जाकर एडवांस फीचर्स और फिर मोशन एंड जेस्चर वाले सेक्शन में जाना होता है.

3

यहां डबल टैप टू टर्न ऑफ स्क्रीन और डबल टैप टू टर्न ऑन स्क्रीन जैसे ऑप्शन मिलते हैं जिन्हें ऑन करने के बाद स्क्रीन पर हल्का सा डबल टैप करते ही फोन लॉक हो जाएगा. हालांकि, फोन को अनलॉक करने के लिए आपको पासवर्ड, पिन या फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल करना ही होगा.

4

इसके अलावा एक और तरीका भी है जो उन लोगों के लिए खास है जिन्हें स्क्रीन पर शॉर्टकट चाहिए. इसके लिए आपको फोन की एक्सेसिबिलिटी सेटिंग्स में जाकर असिस्टेंट मेन्यू को एक्टिव करना होता है. जैसे ही यह फीचर ऑन होता है स्क्रीन पर एक छोटा सा फ्लोटिंग बटन दिखाई देने लगता है.

5

इस बटन पर टैप करने पर कई विकल्प खुलते हैं जिनमें स्क्रीन ऑफ का ऑप्शन भी शामिल होता है. इस पर क्लिक करते ही आपका फोन तुरंत लॉक हो जाता है.

6

इन स्मार्ट तरीकों की खास बात यह है कि ये न सिर्फ आपके फोन को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि पावर बटन की लाइफ भी बढ़ाते हैं. अगर आपने अभी तक इन फीचर्स का इस्तेमाल नहीं किया है तो एक बार जरूर ट्राय करें आपका स्मार्टफोन एक्सपीरियंस पहले से कहीं ज्यादा आसान और स्मार्ट हो जाएगा.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • बिना बटन दबाए फोन लॉक! सिर्फ स्क्रीन छूते ही हो जाएगा काम, अभी जानें ये स्मार्ट ट्रिक
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.