Smart Home Gadgets: घर को बना देंगे स्मार्ट, ये गैजेट्स बढ़ाएंगे आपकी डेली लाइफ का आराम और सुविधा

अब घर भी तेजी से स्मार्ट बनते जा रहे हैं. पहले जिन चीजों को सिर्फ फिल्मों या बड़े अमीर घरों में देखा जाता था, अब वही स्मार्ट होम गैजेट्स आम लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन रहे हैं. चाहे घर की सुरक्षा बढ़ानी हो, सफाई आसान करनी हो या रोजमर्रा के कामों को बिना ज्यादा मेहनत के करना हो, स्मार्ट गैजेट्स लोगों की जिंदगी को काफी आसान बना रहे हैं. अब इन गैजेट्स को यूज करने के लिए किसी टेक एक्सपर्ट होने की जरूरत नहीं पड़ती है. ज्यादातर डिवाइसेज मोबाइल ऐप, Alexa या Google Assistant के जरिए आसानी से कंट्रोल हो जाते हैं. कई गैजेट्स तो कुछ ही मिनटों में इंस्टॉल भी हो जाते हैं. अगर आप भी धीरे-धीरे अपने घर को स्मार्ट बनाना चाहते हैं, तो कुछ ऐसे गैजेट्स हैं जो सच में आपकी डेली लाइफ को ज्यादा आरामदायक और सुविधाजनक बना सकते हैं.
स्मार्ट स्पीकर्स आज सबसे ज्यादा यूज किए जाने वाले स्मार्ट होम गैजेट्स में शामिल हो चुके हैं. Alexa और Google Assistant वाले स्मार्ट स्पीकर्स आपकी आवाज सुनकर कई काम कर सकते हैं. इनकी मदद से आप गाने चला सकते हैं. अलार्म और रिमाइंडर सेट कर सकते हैं. मौसम की जानकारी ले सकते हैं. स्मार्ट लाइट्स या टीवी कंट्रोल कर सकते हैं. शॉपिंग लिस्ट बना सकते हैं और अब अच्छे स्मार्ट स्पीकर्स कम कीमत में भी मिलने लगे हैं, इसलिए भारत में इनकी डिमांड तेजी से बढ़ रही है.
आजकल स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरा तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. अगर आप घर से बाहर रहते हैं या यात्रा करते हैं, तो ये कैमरे आपके घर पर नजर बनाए रखने में मदद करते हैं. इन कैमरों का यूज करके आप मोबाइल से लाइव वीडियो देख सकते हैं. साथ ही इनमें Motion Detection फीचर, Night Vision सपोर्ट, Two-Way Audio यानी बात करने की सुविधा और Cloud Storage सपोर्ट जैसी खासियत होती हैं. कुछ एडवांस कैमरे इंसान और जानवर की मूवमेंट में फर्क भी पहचान लेते हैं. Indoor कैमरे घर के कमरों के लिए सही होते हैं, जबकि Outdoor कैमरे गेट और पार्किंग जैसी जगहों के लिए ज्यादा उपयोगी हैं.
कुछ साल पहले तक रोबोट वैक्यूम क्लीनर सिर्फ हाई-टेक गैजेट माना जाता था, लेकिन अब यह काफी प्रैक्टिकल बन चुका है. यह डिवाइस अपने आप फर्श साफ करता है और कई मॉडल पोछा भी लगा सकते हैं. इसमें कई खासियतें हैं. जैसे अपने आप कमरे का मैप बनाना, रास्ते में आने वाली चीजों से बचना, ऑटोमैटिक चार्जिंग, Vacuum और Mopping दोनों का सपोर्ट. जिन घरों में बच्चे, पालतू जानवर या बड़े फ्लोर एरिया होते हैं, वहां ये डिवाइस काफी समय बचा सकता है. हालांकि इसकी कीमत अभी सामान्य वैक्यूम क्लीनर से ज्यादा है, लेकिन सुविधा भी काफी ज्यादा मिलती है.
स्मार्ट लाइट्स आपके कमरे का पूरा माहौल बदल सकती हैं. इनमें Smart Bulbs, LED Strips और Decorative Lighting शामिल होती है, जिन्हें ऐप या वॉइस कमांड से कंट्रोल किया जा सकता है. इनकी मदद से आप लाइट की ब्राइटनेस बदल सकते हैं. अलग-अलग रंग सेट कर सकते हैं. टाइम के हिसाब से लाइट ऑन-ऑफ कर सकते हैं. म्यूजिक और मूवी के साथ सिंक कर सकते हैं. भारत में अब Smart Lighting पहले के मुकाबले काफी सस्ती हो गई है, इसलिए लोग तेजी से इसे अपने घरों में इस्तेमाल कर रहे हैं.
स्मार्ट लॉक उन लोगों के लिए काफी उपयोगी हैं जो बार-बार चाबी भूल जाते हैं या ज्यादा सिक्योरिटी चाहते हैं. इन स्मार्ट लॉक को Fingerprint, Passcode,Smartphone App और RFID Card की मदद से खोला जा सकता है. कुछ मॉडल गेस्ट या डिलीवरी स्टाफ के लिए Temporary Access भी देते हैं. Auto Lock और Remote Notification जैसे फीचर्स इन्हें और ज्यादा एडवांस बनाते हैं.
स्मार्ट डोरबेल आज तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. जब कोई दरवाजे की घंटी बजाता है, तो उसका लाइव वीडियो सीधे आपके फोन पर दिखाई देता है. इनमें Live Video Feed, Motion Alert Night Vision, Two-Way Communication यानी आप घर पर न होते हुए भी डिलीवरी बॉय या मेहमान से बात कर सकते हैं. ऑनलाइन डिलीवरी बढ़ने के बाद इन डिवाइसेज की उपयोगिता और ज्यादा बढ़ गई है.