✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

चुनाव रिजल्ट 2026

पश्चिम बंगाल  (293/293)To Win - 147
207
BJP
80
TMC
02
LF+ISF
02
CONG
02
OTH
असम  (126/126)To Win - 64
102
BJP+
19
CONG+
05
OTH
तमिलनाडु  (234/234)To Win - 118
107
TVK
74
DMK+
53
ADMK+
00
OTH
केरलम  (140/140)To Win - 71
102
CONG+
35
LEFT+
03
OTH
पुदुचेरी  (30/30)To Win - 16
18
BJP+
06
CONG+
06
OTH
(Source: ECI/ABP News)

Samsung Galaxy S24 Ultra पर तगड़ी छूट! यहां से खरीदने पर होगी 45 हजार से ज्यादा की बचत, जानिए ऑफर डिटेल्स

एबीपी टेक डेस्क   |  15 Nov 2025 01:13 PM (IST)
Samsung Galaxy S24 Ultra पर तगड़ी छूट! यहां से खरीदने पर होगी 45 हजार से ज्यादा की बचत, जानिए ऑफर डिटेल्स

Samsung Galaxy S24 Ultra इस साल कई बार कीमत में कटौती का फायदा उठा चुका है. Snapdragon प्रोसेसर, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और लंबे समय तक मिलने वाले Android अपग्रेड इसे आज भी एक पावरफुल फ्लैगशिप विकल्प बनाते हैं. इसी बीच Amazon ने इस फोन पर इतनी बड़ी छूट दे दी है कि इसे मिस करना मुश्किल है.

1

Amazon India पर Galaxy S24 Ultra का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल अब 84,999 रुपये में मिल रहा है जबकि इसकी लॉन्च कीमत 1,34,999 रुपये थी. यानि कीमत में सीधा भारी गिरावट देखी जा सकती है. इसके साथ अगर आप Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको करीब 2,549 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक भी मिलेगा. इस तरह फोन की प्रभावी कीमत घटकर लगभग 82,499 रुपये तक आ जाती है. यह मॉडल Titanium Gray, Titanium Black और Titanium Violet तीन रंगों में उपलब्ध है.

2

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S24 Ultra में 200MP का मुख्य सेंसर मिलता है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है. इसके साथ 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 5x ऑप्टिकल ज़ूम देता है जबकि 12MP का अल्ट्रावाइड सेंसर 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू प्रदान करता है. 3x ऑप्टिकल ज़ूम के लिए 10MP का टेलीफोटो लेंस भी दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है जो ड्यूल पिक्सल PDAF सपोर्ट करता है.

3

डिस्प्ले में यह फोन 6.8-इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X पैनल लाता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है. सॉफ्टवेयर के मामले में यह Android 14 पर आधारित है और Samsung इसके लिए 7 बड़े OS अपडेट का वादा करता है जो इसे लंबे समय तक भविष्य-प्रूफ बनाता है.

4

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिप और Adreno 750 GPU दिया गया है जो गेमिंग और हेवी मल्टीटास्किंग में शानदार रिजल्ट देता है. पावर के लिए इसमें 5000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट उपलब्ध है.

5

ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर Apple iPhone 16 पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है. इस फोन के 128GB वेरिएंट की असल कीमत 69,900 रुपये है लेकिन डिस्काउंट के बाद आप इसे महज 62,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके अलावा फोन पर बैंक ऑफर भी मिल रहा है जिसके बाद फोन की कीमत और भी कम हो जाएगी. साथ ही इसे आप आसान किस्तों पर भी अपने नाम कर सकते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • Samsung Galaxy S24 Ultra पर तगड़ी छूट! यहां से खरीदने पर होगी 45 हजार से ज्यादा की बचत, जानिए ऑफर डिटेल्स
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.