✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

फोन गर्म हो रहा है? मौसम नहीं सेटिंग भी हो सकती है जिम्मेदार

भूमिका पंवार   |  07 Sep 2026 12:50 PM (IST)
फोन गर्म हो रहा है? मौसम नहीं सेटिंग भी हो सकती है जिम्मेदार

गर्मियों के मौसम में फोन का थोड़ा गर्म होना सामान्य है, खासकर जब बाहर तापमान ज्यादा हो. लेकिन अगर फोन बिना ज्यादा इस्तेमाल के भी गर्म रहने लगे या चार्जिंग के दौरान बहुत ज्यादा तापमान बढ़ जाए तो इसकी वजह सिर्फ मौसम नहीं हो सकती. फोन की कुछ सेटिंग, बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स और लगातार इस्तेमाल भी इसकी वजह हो सकती है. कुछ आसान बदलाव करके आप फोन को ज्यादा गर्म होने से बचा सकते हैं.

1

फोन में कई ऐप्स बंद करने के बाद भी बैकग्राउंड में लगातार चलते रहते हैं. इससे फोन के प्रोसेसर और बैटरी पर लोड पड़ता है और फोन गर्म होने लगता है. जरूरत न होने पर बैकग्राउंड में चल रहे ऐसे ऐप्स को बंद कर दें.

Continues below advertisement
2

फोन की बहुत ज्यादा ब्राइटनेस पर लगातार फोन चलाने से बैटरी तेजी से खर्च होती है और डिवाइस गर्म हो हो जाता है. इसलिए ब्राइटनेस जरूरत के हिसाब से रखें या ऑटो ब्राइटनेस का इस्तेमाल करें.

Continues below advertisement
3

गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और दूसरे हैवी कामों में फोन का प्रोसेसर ज्यादा काम करता है. लंबे समय तक ऐसा करने पर फोन का तापमान बढ़ता है. फोन ज्यादा गर्म लगे तो कुछ देर उसका इस्तेमाल रोक दें.

4

चार्जिंग होने के दौरान फोन पहले से चार्जिंग के कारण गर्म हो सकता है. उसी समय चार्जिंग पर ही गेमिंग या वीडियो देखने से फोन तापमान और बढ़ सकता है. इसलिए अपना फोन चार्ज करते समय ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें.

5

अगर आपके फोन में डेटा, GPS, Bluetooth या Hotspot जैसी सुविधाएं लगातार ऑन रहती हैं, तो बैटरी ज्यादा खर्च होती है. और फोन गर्म भी हो सकता है. जिन फीचर्स की जरूरत नहीं है, उन्हें बंद रखने से फोन पर लोड कम किया जा सकता है.

6

फोन के पुराने सॉफ्टवेयर या ऐप्स में कभी-कभी ऐसी समस्याएं हो सकती हैं, जिनसे बैटरी ज्यादा खर्च हो जाती है. इसलिए फोन का सिस्टम अपडेट और ऐप्स समय-समय पर अपडेट करते रहें. अगर अपडेट के बाद भी फोन बिना वजह बहुत गर्म होता है, तो फोन की बैटरी या हार्डवेयर की जांच करवाना बेहतर है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • फोन गर्म हो रहा है? मौसम नहीं सेटिंग भी हो सकती है जिम्मेदार
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.