Nothing Phone 2: लॉन्च से पहले देखिए नए फोन की एक्सक्लूसिव तस्वीरें, डिजाइन और कैमरा डिटेल्स भी जानिए

नथिंग फोन 2
ये तस्वीरें टिपस्टर अभिषेक यादव के द्वारा शेयर की गई हैं. नथिंग फोन 2 में कंपनी ने बैक LED लाइट को अलग तरीके से प्लेस किया है. इस बार इसमें कुछ गैपिंग देखने को मिलती है.
नया फोन हल्के ग्रे कलर में आता है जिसमें कंपनी ने राउंड एजस दिए हैं. ओवरऑल बैक पैनल का डिजाइन पिछले स्मार्टफोन की तरह ही है. कंपनी ने नए फोन में LED लाइट की प्लेसिंग अलग तरह से की है. स्मार्टफोन में ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है. लीक्स की माने तो फोन में 50+50MP के 2 कैमरा मिल सकते हैं. फ्रंट में सेल्फी के लिए कंपनी 16MP का कैमरा दे सकती है.
स्मार्टफोन में 4700 एमएएच की बैटरी, 6.7 इंच की FHD प्लस OLED डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा. फोन में स्नैपड्रैगन 8th plus 1 जनरेशन का सपोर्ट मिलेगा.
कंपनी फोन में 3 साल तक OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देगी. स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 के साथ लॉन्च होगा. मोबाइल फोन को आप फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीद पाएंगे. फोन 2 के प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी हैं.