✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

सिर्फ चैट नहीं, WhatsApp Backup भी हो सकता है हैक! तुरंत ऑन करें ये सीक्रेट Setting

एबीपी टेक डेस्क   |  23 May 2026 04:36 PM (IST)
सिर्फ चैट नहीं, WhatsApp Backup भी हो सकता है हैक! तुरंत ऑन करें ये सीक्रेट Setting

आज के समय में WhatsApp सिर्फ मैसेज भेजने का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है बल्कि लोगों की निजी बातचीत, फोटो, वीडियो और जरूरी दस्तावेजों का बड़ा स्टोर बन चुका है. यही वजह है कि इसकी सुरक्षा को लेकर कंपनी लगातार नए फीचर्स जोड़ती रहती है. ज्यादातर यूजर्स जानते हैं कि व्हाट्सऐप चैट्स डिफॉल्ट रूप से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होती हैं, यानी आपकी बातचीत को बीच में कोई नहीं पढ़ सकता. लेकिन बहुत कम लोगों को यह पता होता है कि चैट बैकअप के लिए भी अलग से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन ऑन करना पड़ता है.

1

अगर यह सेटिंग बंद रहती है तो आपकी चैट्स भले ही व्हाट्सऐप के अंदर सुरक्षित रहें लेकिन जब उनका बैकअप Google Drive या iCloud पर सेव होता है तब वह उतनी मजबूत सुरक्षा में नहीं रहता. ऐसे में बैकअप डेटा अतिरिक्त खतरे में आ सकता है. यही कारण है कि इस फीचर को ऑन करना बेहद जरूरी माना जाता है.

Continues below advertisement
2

जब आप इस फीचर को एक्टिव करते हैं तो आपका बैकअप एक खास पासवर्ड या 64 अंकों की सिक्योरिटी की से लॉक हो जाता है. इसका फायदा यह है कि आपके डेटा को कोई तीसरा व्यक्ति नहीं पढ़ सकता. यहां तक कि Google, Apple या खुद Meta भी आपकी बैकअप चैट्स को एक्सेस नहीं कर पाते.

Continues below advertisement
3

मान लीजिए किसी वजह से आपका Google अकाउंट हैक हो जाता है तब भी एन्क्रिप्शन ऑन होने पर बैकअप डेटा सिर्फ उलझे हुए कोड की तरह दिखाई देगा. बिना सही पासवर्ड के उसे खोल पाना लगभग नामुमकिन हो जाता है. यही वजह है कि साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ भी इस फीचर को ऑन रखने की सलाह देते हैं.

4

इस फीचर को एक्टिव करना बेहद आसान है. सबसे पहले व्हाट्सऐप खोलें और प्रोफाइल आइकन पर जाएं. इसके बाद Chats सेक्शन में जाकर Chat Backup ऑप्शन चुनें. यहां आपको End-to-End Encrypted Backup का विकल्प दिखाई देगा. उसके सामने दिए गए टॉगल को ऑन कर दें.

5

इसके बाद ऐप आपसे नया पासवर्ड बनाने या Passkey के जरिए वेरिफिकेशन करने के लिए कहेगा. आप अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी विकल्प चुन सकते हैं. सेटिंग पूरी होते ही आपका चैट बैकअप पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा.

6

आजकल पासकी फीचर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है क्योंकि इसमें पारंपरिक पासवर्ड की तुलना में ज्यादा मजबूत सुरक्षा मिलती है. अगर आप पासकी का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी पहचान बायोमेट्रिक या डिवाइस सिक्योरिटी के जरिए वेरिफाई होती है. इससे किसी दूसरे व्यक्ति के लिए आपके बैकअप तक पहुंचना और भी मुश्किल हो जाता है. अगर आपने अभी तक यह सेटिंग ऑन नहीं की है तो एक बार जरूर चेक कर लें. छोटी सी यह सेटिंग भविष्य में आपकी निजी जानकारी को बड़े खतरे से बचा सकती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • सिर्फ चैट नहीं, WhatsApp Backup भी हो सकता है हैक! तुरंत ऑन करें ये सीक्रेट Setting
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.