51 रुपये में पूरे महीने Unlimited 5G, जानें कैसे मिलेगा फायदा?

आजकल मोबाइल रिचार्ज चुनते समय 5G यूजर्स Unlimited Data वाला प्लान ज्यादा बेस्ट मानते हैं. इसी वजह से Jio के कुछ ऐसे Recharge Options भी हैं, जो बहुत ज्यादा चर्चा में नहीं रहते, लेकिन खास जरूरत वाले यूजर्स के लिए यूजफुल हो सकते हैं. ऐसा ही एक 51 रुपये का Prepaid Add-On Plan है, जिसे True Unlimited Upgrade के तौर पर पेश किया गया है. इसमें मौजूदा Recharge को बदले बिना Unlimited 5G Data का फायदा लिया जा सकता है. इसके साथ 3GB 4G Data भी मिलता है. हालांकि, यह Add-On हर Jio यूजर के लिए उपलब्ध नहीं है. तो आइए जानते हैं कि इस 51 रुपये वाले प्लान का फायदा कैसे मिलेगा.
यह 51 रुपये वाला ऑप्शन मुख्य Recharge की जगह इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. यह एक Upgrade Add-On है, इसलिए नंबर पर पहले से एक Active Base Plan होना जरूरी है. इसकी Validity भी मौजूदा Base Plan से जुड़ी रहती है और इसे एक महीने तक की पात्र Validity वाले प्लान पर इस्तेमाल किया जा सकता है.
इस Add-On की सबसे बड़ी खासियत Unlimited 5G Data है. इसके अलावा 3GB 4G Data भी दिया जाता है. अगर किसी जगह Jio True 5G Network उपलब्ध नहीं है और फोन 4G से Connect होता है, तो इस अतिरिक्त 4G Data का इस्तेमाल किया जा सकता है.
अगर 3GB 4G Data पूरा इस्तेमाल हो जाता है, तो Internet Speed घटकर 64Kbps तक हो सकती है. इसलिए 4G Network पर इस्तेमाल करते समय मिलने वाले अतिरिक्त Data का ध्यान रखना जरूरी है.
यह Add-On मुख्य रूप से उन Prepaid Customers के लिए है, जिनके मौजूदा प्लान में रोजाना 1.5GB Data मिलता है और उसकी Validity एक महीने तक है. साथ ही यूजर के पास 5G Support वाला Smartphone और उस जगह Jio True 5G Network उपलब्ध होना जरूरी है.
Jio के True Unlimited Upgrade सेक्शन में 51 रुपये के अलावा 101 रुपये और 151 रुपये वाले Add-On भी मिलते हैं. 101 रुपये वाले ऑप्शन में Unlimited 5G के साथ 6GB 4G Data, जबकि 151 रुपये वाले ऑप्शन में 9GB 4G Data मिलता है. इनकी Validity भी मौजूदा Base Plan के हिसाब से तय होती है.
51 रुपये वाला Add-On उन्हीं यूजर्स के लिए है जो अपना मौजूदा Recharge बदले बिना 5G का फायदा लेना चाहते हैं. वहीं रोजाना 2GB या उससे ज्यादा Data वाले पात्र प्लान में पहले से Unlimited 5G का फायदा मिल सकता है. इसलिए Recharge करने से पहले MyJio App में अपने नंबर पर Add-On की Availability और Base Plan की Eligibility जरूर चेक करें.