✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

24,000 रुपये सस्ता हुआ iPhone Air! Flipkart Sale में ऐसा तगड़ा ऑफर, जानिए कैसे मिल रहा है इतना बड़ा डिस्काउंट

एबीपी टेक डेस्क   |  10 May 2026 12:50 PM (IST)
24,000 रुपये सस्ता हुआ iPhone Air! Flipkart Sale में ऐसा तगड़ा ऑफर, जानिए कैसे मिल रहा है इतना बड़ा डिस्काउंट

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart ने अपनी Sasa Lele Sale शुरू कर दी है. फिलहाल यह सेल Black और Prime मेंबर्स के लिए लाइव है जबकि बाकी यूजर्स के लिए सेल 9 मई से शुरू होगी. इस सेल में कई प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी छूट दी जा रही है. खास बात यह है कि हाल के महीनों में RAM की कीमत बढ़ने की वजह से कई कंपनियां स्मार्टफोन्स महंगे कर रही हैं ऐसे में यह सेल खरीदारों के लिए बड़ा मौका बन सकती है. इस सेल में iPhone 17 Pro और iPhone 17 समेत कई iPhone मॉडल्स पर ऑफर मिल रहे हैं. वहीं पतला और प्रीमियम डिजाइन पसंद करने वालों के लिए iPhone Air पर शानदार डील दी जा रही है.

1

लॉन्च के समय iPhone Air की कीमत 1,19,900 रुपये रखी गई थी. लेकिन सेल के दौरान यह फोन 99,900 रुपये में लिस्ट किया गया है. इसके ऊपर Flipkart Axis Bank ऑफर के जरिए अतिरिक्त 4,500 रुपये की छूट भी मिल रही है. इस तरह इसकी प्रभावी कीमत 95,900 रुपये से भी कम हो जाती है. यानी कुल मिलाकर इस फोन पर करीब 24,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है जो प्रीमियम iPhone खरीदने वालों के लिए बड़ा ऑफर माना जा रहा है.

Continues below advertisement
2

iPhone Air को अब तक का सबसे पतला iPhone बताया जा रहा है. कैमरा मॉड्यूल को छोड़ दें तो इसकी मोटाई सिर्फ 5.6mm है. यही वजह है कि यह फोन काफी स्लिम और प्रीमियम फील देता है. फोन का वजन लगभग 165 ग्राम है, जिससे इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करना आसान लगता है. इसके फ्रंट पर Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन दी गई है जो स्क्रीन को स्क्रैच और छोटे झटकों से बचाने में मदद करती है. साथ ही इसका टाइटेनियम फिनिश फोन को शानदार प्रीमियम लुक देता है.

Continues below advertisement
3

फोन में A19 Pro प्रोसेसर दिया गया है जो काफी पावरफुल माना जा रहा है. यही चिप iPhone 17 Pro में भी इस्तेमाल की गई है हालांकि इसमें एक GPU कोर कम मिलता है. इसमें 6.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसे कई यूजर्स परफेक्ट साइज मान सकते हैं. स्क्रीन काफी ब्राइट और कलरफुल दिखाई देती है जिससे वीडियो और गेमिंग का अनुभव बेहतर हो जाता है.

4

iPhone Air में पीछे की तरफ सिर्फ एक 48 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है. यही कैमरा iPhone 17 में भी मिलता है. अच्छी रोशनी में यह कैमरा डिटेल और कलर्स के मामले में काफी शानदार रिजल्ट देता है. फ्रंट में 18 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है जो 24MP सेंसर पर आधारित बताया जा रहा है. इससे पोर्ट्रेट और लैंडस्केप दोनों तरह की सेल्फी आसानी से ली जा सकती हैं.

5

हालांकि Apple आधिकारिक तौर पर बैटरी कैपेसिटी नहीं बताती लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone Air में 3149mAh की बैटरी दी गई है. तुलना करें तो iPhone 17 में इससे बड़ी 3692mAh बैटरी मिलती है. अगर आप पतला, हल्का और प्रीमियम iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Flipkart की यह सेल आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है.

6

इसके अलावा ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर Samsung Galaxy S25 FE 5G पर भी भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. फ्लिपकॉर्ट पर चल रही सेल में यह फोन काफी सस्ता मिल रहा है. दरअसल, इस फोन के 8+128GB वेरिएंट की असल कीमत 59,999 रुपये है लेकिन छूट के बाद ये फोन 44,499 रुपये में लिस्टेड है. इसके अलावा फोन पर आपको कई बैंक ऑफर के साथ एक्सचेंच ऑफर भी मिल जाएगा जिसके बाद फोन की कीमत और भी सस्ती हो सकती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • 24,000 रुपये सस्ता हुआ iPhone Air! Flipkart Sale में ऐसा तगड़ा ऑफर, जानिए कैसे मिल रहा है इतना बड़ा डिस्काउंट
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.