1 लाख रूपये वाला iPhone अब आधी कीमत में! जानिए कैसे सिर्फ 50 हजार में मिलेगा ये प्रीमियम फोन

आईफोन खरीदने की चाह रखने वालों के लिए इस समय शानदार मौका सामने आया है. जो फोन लॉन्च के समय एक लाख रुपये से ज्यादा कीमत में आता था अब वही करीब आधी कीमत में मिल रहा है. ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर मिल रहे बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स की वजह से इस प्रीमियम डिवाइस की कीमत काफी नीचे आ गई है. ऐसे में जो लोग अब तक बजट के कारण इसे खरीदने से रुक रहे थे उनके लिए यह सही समय साबित हो सकता है.
दरअसल, इस बड़ी कीमत कटौती के पीछे कई ऑफर्स का कॉम्बिनेशन काम कर रहा है. ऑनलाइन खरीदारी के दौरान कुछ बैंकों के जरिए तुरंत मिलने वाला डिस्काउंट कीमत को और कम कर देता है. दरअसल, ई-कॉमर्स साइट Amazon पर कुछ बैंक ऑफर्स के तहत यूजर को 4 हजार रुपये की छूट दी जा रही है. इसके अलावा यहां पर 68 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है. इस हिसाब से अगर दोनों ऑफर को जोड़ा जाए तो कई मामलों में यह फोन महज 50 हजार रुपये के आस-पास पड़ता है. हालांकि एक्सचेंज ऑफर में आपके पुराने फोन के ब्रांड और कंड़िशन पर ही आपको पूरे पैसे मिलते हैं.
फीचर्स की बात करें तो यह डिवाइस अभी भी फ्लैगशिप सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाए हुए है. इसमें बड़ा और स्मूद डिस्प्ले मिलता है जो स्क्रॉलिंग और गेमिंग को काफी बेहतर बनाता है. साथ ही इसमें पावरफुल चिपसेट दिया गया है जो मल्टीटास्किंग से लेकर एडवांस AI फीचर्स तक आसानी से संभाल सकता है.
कैमरा के मामले में भी यह फोन काफी दमदार है. इसमें हाई-रिजॉल्यूशन मेन कैमरा के साथ अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो लेंस का सेटअप दिया गया है जिससे फोटोग्राफी का अनुभव प्रोफेशनल लेवल का हो जाता है. वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए भी इसमें हाई क्वालिटी सपोर्ट मिलता है जो इसे कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक बढ़िया विकल्प बनाता है.
Samsung Galaxy S26 Ultra को कंपनी ने कई स्टोरेज विकल्पों के साथ बाजार में उतारा है ताकि यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से सही वेरिएंट चुन सकें. इस फोन की शुरुआती कीमत लॉन्च के समय काफी प्रीमियम रखी गई थी लेकिन अब इस पर आकर्षक छूट मिलने लगी है. अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतें भले ही ज्यादा हों लेकिन मौजूदा ऑफर के चलते इसकी शुरुआती कीमत में अच्छी-खासी कमी देखने को मिल रही है. करीब 9 हजार रुपये के डिस्काउंट के बाद यह हाई-एंड स्मार्टफोन पहले के मुकाबले काफी सस्ता हो गया है जिससे इसे खरीदना अब थोड़ा आसान हो गया है.
फीचर्स की बात करें तो यह फोन अपने सेगमेंट में बेहद पावरफुल माना जा रहा है. इसमें बड़ा और शानदार डिस्प्ले दिया गया है, जो स्मूद विजुअल्स के लिए हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. स्क्रीन क्वालिटी इतनी बेहतर है कि वीडियो देखने और गेम खेलने का अनुभव काफी प्रीमियम महसूस होता है. सिक्योरिटी के लिए इसमें एडवांस फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो तेजी से और सटीक तरीके से काम करता है.
परफॉर्मेंस के मामले में भी यह डिवाइस किसी से कम नहीं है. इसमें लेटेस्ट और ताकतवर प्रोसेसर दिया गया है जो हैवी ऐप्स, गेमिंग और मल्टीटास्किंग को बिना किसी रुकावट के संभाल सकता है. इसके साथ ही बड़ी बैटरी दी गई है जो लंबे समय तक फोन को चलाए रखती है. फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स इसे और भी सुविधाजनक बनाते हैं.