✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

धड़ाम से गिरी iPhone 15 की कीमत! Amazon या Flipkart नहीं, अब यहां से खरीदने पर होगी सबसे ज्यादा बचत

एबीपी टेक डेस्क   |  28 Apr 2026 04:50 PM (IST)
धड़ाम से गिरी iPhone 15 की कीमत! Amazon या Flipkart नहीं, अब यहां से खरीदने पर होगी सबसे ज्यादा बचत

iPhone 15 को लेकर बाजार में एक बार फिर जबरदस्त हलचल है. लॉन्च के समय महंगे दाम में आने वाला यह फोन अब हजारों रुपये सस्ता हो गया है. खास बात यह है कि यह डील Amazon या Flipkart पर नहीं बल्कि Vijay Sales की वेबसाइट पर देखने को मिल रही है जहां यूजर्स इसे काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं.

1

इस फोन के 128GB वेरिएंट की कीमत में भारी कटौती की गई है. जब इसे लॉन्च किया गया था तब इसकी शुरुआती कीमत 79,900 रुपये थी. अब यही मॉडल Vijay Sales पर करीब 58,190 रुपये में उपलब्ध है यानी सीधे तौर पर 21,000 रुपये से ज्यादा की छूट मिल रही है.

Continues below advertisement
2

इतना ही नहीं, बैंक ऑफर्स का फायदा उठाकर आप अतिरिक्त 3,000 रुपये तक की बचत भी कर सकते हैं. इस तरह कुल कीमत घटकर लगभग 54,690 रुपये तक पहुंच जाती है जो इस प्रीमियम iPhone के लिए काफी आकर्षक डील बन जाती है.

Continues below advertisement
3

iPhone 15 तीन स्टोरेज विकल्पों 128GB, 256GB और 512GB में उपलब्ध है. इसमें Apple का दमदार A16 Bionic प्रोसेसर दिया गया है जो स्मूद परफॉर्मेंस और बेहतरीन स्पीड सुनिश्चित करता है. रोजमर्रा के काम से लेकर हाई-एंड ऐप्स तक यह फोन बिना किसी रुकावट के काम करता है.

4

इस iPhone में 6.1 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है जो शानदार विजुअल क्वालिटी प्रदान करता है. इसमें Dynamic Island फीचर भी शामिल है जो नोटिफिकेशन और एक्टिविटी को नए तरीके से दिखाता है. डिजाइन की बात करें तो यह फोन प्रीमियम फील और मजबूत बिल्ड के साथ आता है.

5

फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिलता है. इसका 48MP का प्राइमरी कैमरा शानदार डिटेल कैप्चर करता है जबकि 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस वाइड शॉट्स के लिए काम आता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसके अलावा, फोन में Crash Detection और Satellite Connectivity जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं. यह डिवाइस iOS 17 के साथ लॉन्च हुआ था और आगे नए iOS वर्जन तक अपडेट किया जा सकता है.

6

इसके अलावा ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर Samsung Galaxy S26 5G पर भी भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस फोन के 12+256GB वेरिएंट की असल कीमत 87,999 रुपये है लेकिन डिस्काउंट के बाद यह फोन यहां पर महज 75,999 रुपये में लिस्टेड है. इसके अलावा फोन पर कई बैंक ऑफर भी चल रहे हैं जिससे इसकी कीमत और भी कम हो सकती है. इतना ही नहीं, इस फोन को आप 2671 रुपये की आसान किस्तों पर भी अपने नाम कर सकते हैं. फोन में आपको कई सारे प्रीमियम फीचर्स भी देखने को मिलते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • धड़ाम से गिरी iPhone 15 की कीमत! Amazon या Flipkart नहीं, अब यहां से खरीदने पर होगी सबसे ज्यादा बचत
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.