✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Induction खरीदने से पहले सावधान! अगर नहीं है ये मार्क तो हो सकता है बड़ा खतरा

एबीपी टेक डेस्क   |  11 Apr 2026 12:33 PM (IST)
Induction खरीदने से पहले सावधान! अगर नहीं है ये मार्क तो हो सकता है बड़ा खतरा

आजकल गैस सिलेंडर से जुड़ी खबरों के बीच लोगों का रुझान तेजी से इंडक्शन की ओर बढ़ा है. घरों में इसका इस्तेमाल आसान और तेज कुकिंग के लिए किया जा रहा है. बाजार में अलग-अलग कंपनियों के कई मॉडल मौजूद हैं लेकिन इन्हें खरीदते समय सिर्फ कीमत या डिजाइन देखना काफी नहीं है. सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि इंडक्शन लेते वक्त एक खास चीज जरूर जांचनी चाहिए CRS मार्क.

1

भारत सरकार के उपभोक्ता मामलों के विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि इंडक्शन खरीदने से पहले उस पर बना CRS मार्क जरूर देखें. यह एक तरह का सर्टिफिकेशन होता है जो बताता है कि प्रोडक्ट सरकार के तय किए गए सुरक्षा मानकों पर खरा उतरता है. इसका मतलब यह है कि इंडक्शन इस्तेमाल करते समय आपको बिजली के झटके, ज्यादा गर्म होने या आग लगने जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है.

2

CRS मार्क वाला इंडक्शन इस बात की गारंटी देता है कि उसमें सही तरह का इंसुलेशन दिया गया है. यानी अगर आप गलती से या गीले हाथों से भी इसे छू लें तो करंट लगने का जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है. इसके अलावा, ऐसे डिवाइसों में ओवरहीटिंग से बचाव के लिए खास फीचर्स होते हैं जिससे मशीन जरूरत से ज्यादा गर्म होने पर खुद ही बंद हो जाती है.

3

बिना सर्टिफिकेशन वाले सस्ते इंडक्शन कई बार जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाते हैं जिससे जलने या आग लगने का खतरा बढ़ जाता है. वहीं, CRS मार्क वाले इंडक्शन की सतह इस तरह डिजाइन की जाती है कि वह ज्यादा गर्म न हो और यूजर को सुरक्षित अनुभव मिले. इससे कुकिंग के दौरान हादसों की संभावना कम हो जाती है.

4

इस सर्टिफिकेशन का एक फायदा यह भी है कि इंडक्शन बिजली का सही इस्तेमाल करता है. इसमें हीट सीधे बर्तन तक पहुंचती है जिससे खाना जल्दी पकता है और बिजली की खपत भी कम होती है. यानी सुरक्षा के साथ-साथ यह आपके बिजली बिल को भी नियंत्रित रखने में मदद करता है.

5

CRS मार्क वाले इंडक्शन का को मजबूत और स्थिर तरीके से बनाया जाता है जिससे बर्तन फिसलने या गिरने का खतरा कम रहता है. यही वजह है कि इंडक्शन खरीदते समय इस छोटे से मार्क को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है.

6

अगर आप इंडक्शन खरीदने की सोच रहे हैं तो सिर्फ फीचर्स या कीमत पर ध्यान न दें. सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि उस पर CRS मार्क मौजूद हो. यही छोटी सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है और किचन को सुरक्षित बनाए रखती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • Induction खरीदने से पहले सावधान! अगर नहीं है ये मार्क तो हो सकता है बड़ा खतरा
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.